Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

जमशेदपुर में हिन्दुस्तान ने इतिहास रचा, दैनिक जागरण को पछाड़ा

झारखंड की औद्योगिक राजधानी जमशेदपुर में हिन्दुस्तान ने इतिहास रच दिया है। इंडियन रीडरशिप सर्वे (आईआरएस क्यू-4-2010) की रिपोर्ट में इस अखबार को दूसरे बड़े अखबार का ताज मिला है। इस संबंध में समाचार पत्र में प्रमुखता से खबर छपी है। खबर में यह बताया गया है कि हिन्दुस्तान ने यह ताज अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी दैनिक जागरण से छीना है।

झारखंड की औद्योगिक राजधानी जमशेदपुर में हिन्दुस्तान ने इतिहास रच दिया है। इंडियन रीडरशिप सर्वे (आईआरएस क्यू-4-2010) की रिपोर्ट में इस अखबार को दूसरे बड़े अखबार का ताज मिला है। इस संबंध में समाचार पत्र में प्रमुखता से खबर छपी है। खबर में यह बताया गया है कि हिन्दुस्तान ने यह ताज अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी दैनिक जागरण से छीना है।

यह बेहतर संपादकीय टीम के कौशल का ही नतीजा है कि कभी निचले पायदान पर रहे इस अखबार को टाटा में पाठकों ने सिर आंखों पर बिठाया है। इसका पूरा श्रेय संपादकीय टीम को विशेष रूप से दिया जा रहा है। दरअसल, हिन्दुस्तान ने लांचिंग के आठ वर्ष पूरे होने के दौरान छह संपादक बदल डाले, लेकिन अखबारों की लड़ाई में वह आखिरी पायदान से उपर नहीं उठ सका। बताया जा रहा है कि सातवें संपादक के रूप में  यहां ज्वाइन किए गीतेश्वर ने जो मजबूत संपादकीय टीम बनाई और उसमें जीत का जज्बा भरा, यह श्रेय उसी टीम के समर्पण और निष्ठापूर्ण काम को जा रहा है। इससे पहले शहर में संपादकीय टीम की छवि बिगड़ी हुई थी। साल भर में उसमें आमूलचूल परिवर्तन हुआ है।

हिन्दुस्तान ने विभिन्न ज्वलंत मुद्दों पर बुद्धिजीवियों के बीच चर्चा कराकर उसके समाधान प्रस्तुत करने की अनोखी परंपरा कायम की है। अन्य अखबार भी इसका अनुसरण कर रहे हैं। हालांकि हिन्दुस्तान के हायर मैनेजमेंट विशेष तौर पर प्रधान संपादक शशि शेखर और सीईओ अमित चोपड़ा ने जमशेदपुर को अपने कोर लिस्ट में शामिल किया था। अखबार का दूसरे नंबर पर आना उनके लिए भी कम बड़ी उपलब्धि नहीं है। अब आनेवाले समय में धनबाद में भास्कर से लड़ाई  झारखंड में हिन्दुस्तान की दशा और दिशा तय करेगा।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. Chanki gola

    March 17, 2011 at 10:47 pm

    Hindestan Doosre number per to aa baya lekin mein to chahta hun ki Hindestan ka naam doosre nahi pehle number per aa jaye.

  2. Manish Keshari

    March 18, 2011 at 5:34 am

    jharkhand mai hindustan pichle 10 saal se no manage kar raha hai.IRS ke supervisors aur team leaders ko Hindustan manage kar raha hai.Koi layman bhi aa kar Jharkhand mai dekhe too pata chalega ki HH Ranchi Mai NO. 3 ,Jamshedpur mai No. 4,Santhal mai no. 2 mai hai.Dhanbad mai jarur HH no. 1 ki position mai hai.Aj ke din Jharkhand mai Prabhat Khabar No. 1 ke position mai hai. Dhanbad mai DB launch ke baad HH jharkhand mai NO. 3 par chala jayega.

  3. iswar krishna ojha

    March 18, 2011 at 5:49 pm

    kahan se layila hai ho yi betkua data,ekdam topi wala data ba.
    jagran ke kewu na pachad sakela.hamni ke bambam bani ja.hindustan bewakoof banawata.jhansa me mat fansiyah.

  4. rohit saran

    March 18, 2011 at 7:10 pm

    ek din sabase aage honge Hindustani

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...