: बसपा विधायक सुशील सिंह की मौजूदगी में हुआ बार बालाओं का डांस : धार्मिक स्थलों पर या धार्मिक आयोजनों में आपने भक्ति गीत गाते लोगों को जरूर सुना होगा. पर धार्मिक स्थलों पर मर्यादाओं और आस्था को लांघते हुए बार बालाओं का अश्लील डांस और फूहड़ गीत के बोल आपलोगों ने कम ही देखा और सुना होगा. संभव है बहुत लोगों ने देखा-सुना ही न हो. पर ऐसा नजारा चंदौली जिले में देखने को मिला. जिससे धार्मिक आस्था का केंद्र अश्लीलता के केंद्र में तब्दील हो गया.
चंदौली जिले के धानापुर विकास खंड के खड़ान गांव में स्थित प्रसन्नदासजी सिद्धपीठ आश्रम का वाषिकोत्सव आयोजित किया गया था. इसमें भाग लेने आए थे भोजपुरी गायक और अभिनेता पवन सिंह. पहले तो पवन सिंह ने भक्ति गीतों से दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया, लेकिन जैसे-जैसे रात की गहराई लम्बी होती गई, वैसे-वैसे कार्यक्रम का स्वरूप अश्लील होता चला गया. गानों के बोल भक्ति रंग से हटकर अश्लीलता व द्विअर्थी होते चले गए.
बात यहीं तक नहीं रह गई. गायन के बाद बाद नर्तकियों का बदन उघारू डांस भी शुरू हो गया. इस अश्लील नृत्य का रंग लोगों पर इस कदर चढ़ा की सिद्धपीठ की पवित्रता को भूलकर उसी रंग में रंग गए. वहां भीड़ में बच्चे, बुढ़े और महिलाएं भी शामिल थीं, पर इसका किसी ने विरोध नहीं किया. जैसे जैसे रात कम होती गई नर्तकियों के शरीर से कपड़े भी कम होते गए. यानी यह धार्मिक आयोजन पूरी तरह अश्लील आयोजन में तब्दील हो गया.
हैरान कर देने वाली बात यह ही कि इस कार्यक्रम के संरक्षक बसपा के स्थानीय बाहुबली विधायक सुशील सिंह भी वहां मौजूद रहे और वे भी इस अश्लील नृत्य का आनंद उठाते नजर आए. वहां मौजूद लोगों को देखकर तो ऐसा ही लग रहा था कि दर्शक भजन नहीं बल्कि बार बालाओं के नृत्य को देखने के लिए ही इतनी संख्या में यहां आए हुए थे.
















rahul
March 18, 2011 at 10:29 am
bhubali soriiii…..maya – bali oooooook.
Jitendra Singh
March 18, 2011 at 6:25 am
बाहुबली विधायक हैं. इतना ही ज्ञान होता तो बाहुबली का ठप्पा क्यों लगता. भगवान ऐसे माया के भक्तों को सदबुद्धी दे.
iswar krishna ojha
March 18, 2011 at 5:51 pm
JOR KA JHATKA JOR SE HI LKAGA.