: आजतक के ‘वारदात’, और आईबीएन7 के ‘जिंदगी लाइव’ को भी मिला पुरस्कार : इंडियन न्यूज टेलीविजन यानी एनटी अवार्ड में एनडीटीवी इंडिया का डंका बजा. इस चैनल को दस अवार्ड मिले. जबकि एनडीटीवी ग्रुप को 17 अवार्ड मिले. इस समारोह में आईबीएन7 के ‘जिंदगी लाइव’ को भी एनटी अवार्ड प्रदान किया गया. नेटवर्क 18 को कुल 35 अवार्ड मिले. आजतक के क्राइम शो ‘वारदात’ को बेस्ट क्राइम शो का एनटी अवार्ड मिला.
एनडीटीवी इंडिया के कार्यक्रम ‘विनोद दुआ LIVE’ को बेस्ट प्राइम टाइम न्यूज कॉप का पुरस्कार मिला. हमलोग को बेस्ट टॉक शोक का अवार्ड मिला. रवीश की रिपोर्ट को बेस्ट करेंट अफेयर्स फीचर का अवार्ड मिला. ‘अब दिल्ली दूर नहीं’ को बेस्ट स्पोर्टस फीचर, ‘जय जवान’ बेस्ट इंटरटेनमेंट फीचर का पुरस्कार दिया गया.
एनडीटीवी की एंकर आसफा अंजुम को बेस्ट हिंदी स्पोर्टस प्रजेंटर, परिमल कुमार को टीवी रिपोर्टर ऑफ द ईयर, राजीव रंजन को बेस्ट पापुलर न्यूज शो का अवार्ड मिला. अमन का जायका को बेस्ट लाइफ स्टाइल शो घोषित किया गया. बेस्ट करेंट अफेयर शो का पुरस्कार भी एनडीटीवी के हिस्से आया. एनडीटीवी 24×7 के कार्यक्रम बिगफाइट को बेस्ट डिवेट शो तथा टॉक शो का खिताब मिला. निखिल नाज को बेस्ट अंग्रेजी स्पोर्टस प्रजेंटर का अवार्ड मिला.
IBN7 के टॉक शो जिंदगी लाइव न्यूज इंडस्ट्री के सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार एनटी अवॉर्ड्स से नवाजा गया. साल 2010 में ‘जिंदगी’ लाइव में बाल यौन शोषण पर दिखाए गए कार्यक्रम के लिए ये अवॉर्ड दिया गया. आईबीएन7 को बेस्ट टॉक शो और बेस्ट प्रोमो कैंपेन का पुरस्कार भी मिला. नेटवर्क 18 के चैनल IBN7, CNN IBN, CNBC आवाज़, CNBC TV18, IBN लोकमत ने मिलकर 35 से भी ऊपर अवार्ड्स जीते.
आजतक के शो ‘वारदात’ को बेस्ट क्राइम शो के एनटी अवार्ड से नवाजा गया. आजतक के सहयोगी चैनल तेज के कार्यक्रम ‘भेजा फ्राई’ को बेस्ट एंटरटेनमेंट न्यूज शो के एनटी अवार्ड से नवाजा गया. टीवी टुडे ग्रुप के ही अंग्रेजी चैनल हेडलाइंस टुडे को भी बेस्ट इंवेस्टिगेटिव फीचर इन इंग्लिश अवार्ड से सम्मानित किया गया.











