Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

कुमार संजॉय सिंह ग्रुप मैनेजिंग एडीटर बनाए गए

कुमार संजॉय सिंहवरिष्ठ पत्रकार कुमार संजॉय सिंह को भोजपुरी न्यूज चैनल ‘हमार टीवी’, महिलाओं पर केंद्रित न्यूज चैनल ‘फोकस टीवी’ और दक्षिण भारत के न्यूज चैनल ‘एचवाई टीवी’ का ग्रुप मैनेजिंग एडीटर (जीएमई) बना दिया गया है। कुमार संजॉय इससे पहले सिर्फ ‘हमार टीवी’ के मैनेजिंग एडीटर थे। 23 जनवरी को ग्रुप के चेयरमैन मतंग सिंह द्वारा जारी ‘इंटर आफिस-मेमो’ में कहा गया है कि कुमार संजॉय सिंह तत्काल प्रभाव से हमार टीवी, फोकस टीवी व एचवाई टीवी के ग्रुप मैनेजिंग एडीटर के रूप में काम देखेंगे।

पत्र में आगे कहा गया है कि डिप्टी मैनेजिंग एडीटर नीलांजना बनर्जी फोकस टीवी के लिए चैनल हेड, अंजु ग्रोवर फोकस टीवी में इनपुट हेड, अनुभूति कौल फोकस टीवी में आउटपुट डेस्क हेड और गार्गी बारदोलोई फोकस टीवी में एसाइनमेंट डेस्क हेड के रूप में काम देखती रहेंगी। सूत्रों का कहना है कि नीलांजना, अंजू, अनुभूति और गार्गी के कार्य दायित्व के बारे में पत्र में इसलिए जिक्र किया गया है ताकि चैनल के आंतरिक कामकाज के बंटवारे व दायित्वों को लेकर किसी तरह का कोई संशय न रहे।

जीएमई बनाए गए कुमार संजॉय सिंह इस ग्रुप के साथ मार्च 2008 में जुड़े। इससे पहले वे एनडीटीवी और आज तक जैसे न्यूज चैनलों में वरिष्ठ पदों पर रहते हुए इलेक्ट्रानिक मीडिया की सधी और मजबूत पारी खेल चुके हैं। प्रिंट मीडिया में जनसत्ता जैसे अखबार और इंडिया टुडे जैसी मैग्जीन की कोर संपादकीय टीम के हिस्सा रहे कुमार संजॉय ने उन दिनों अपनी धारधार रिपोर्टों के जरिए पूरे देश में साख और धाक कमाया। 

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...