Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

चौथी दुनिया की दूसरी पारी भी संतोष की कप्तानी में

Santosh Bhartiya‘चौथी दुनिया’ की दूसरी पारी के भी प्रधान संपादक संतोष भारतीय होंगे। उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार ‘चौथी दुनिया’ का मास्टहेड भी पहले वाला ही रहेगा। ‘चौथी दुनिया’ की री-लांचिंग को लेकर पिछले दिनों प्रबंधन की हुई शीर्ष स्तरीय बैठक में कई अहम फैसले लिए गए। हिंदी भाषी 10 राज्यों में इस अखबार के लिए दो हजार पूर्णकालिक और अंशकालिक संवाददाता रखने का निर्णय लिया गया। ‘चौथी दुनिया’ के दायरे में संपूर्ण हिंदुस्तान समेत साउथ ईस्ट एशिया खासकर पाकिस्तान भी होगा। 

Santosh Bhartiya‘चौथी दुनिया’ की दूसरी पारी के भी प्रधान संपादक संतोष भारतीय होंगे। उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार ‘चौथी दुनिया’ का मास्टहेड भी पहले वाला ही रहेगा। ‘चौथी दुनिया’ की री-लांचिंग को लेकर पिछले दिनों प्रबंधन की हुई शीर्ष स्तरीय बैठक में कई अहम फैसले लिए गए। हिंदी भाषी 10 राज्यों में इस अखबार के लिए दो हजार पूर्णकालिक और अंशकालिक संवाददाता रखने का निर्णय लिया गया। ‘चौथी दुनिया’ के दायरे में संपूर्ण हिंदुस्तान समेत साउथ ईस्ट एशिया खासकर पाकिस्तान भी होगा। 

Santosh Bhartiyaविदेश में ब्यूरो बनाने की प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है और ब्यूरो चीफों को वहां रवाना किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों भड़ास4मीडिया पर चौथी दुनिया की री-लांचिंग संबंधी खबर प्रकाशित होने के बाद मीडिया जगत में इस अखबार के भावी संपादक के नाम को लेकर कयास लगाए जाने लगे थे। भड़ास4मीडिया के पास भी सैकड़ों फोन और मेल इस बारे में जानकारी के लिए आते रहे। संतोष भारतीय के फिर से संपादक बनाने की जानकारी चौथी दुनिया को री-लांच करने वाली कंपनी अंकुश पब्लिकेशन से जुड़े उच्च पदस्थ सूत्रों ने दी।

हिंदी के दिग्गज पत्रकारों में शुमार किए जाने वाले संतोष भारतीय ने अपना करियर आनंद बाजार पत्रिका ग्रुप के प्रतिष्ठित हिंदी साप्ताहिक ‘रविवार’ से शुरू किया। वे इसी साप्ताहिक में स्पेशल करेस्पांडेंट बने। बाद में उन्हें इसी ग्रुप के दूसरे ब्रांड अंग्रेजी दैनिक ‘द टेलीग्राफ’ का स्पेशल करेस्पांडेंट बनाया गया। संतोष जब दूरदर्शन के सम-सामयिक विषयों के कार्यक्रम ‘न्यूजलाइन’ के स्पेशल करेस्पांडेंट बने तब भारत में टीवी पत्रकारिता की शुरुआत हो रही थी। बाद में वे साप्ताहिक अखबार ‘चौथी दुनिया’ के प्रधान संपादक बने।

संतोष भारतीय, प्रभु चावला और एसपी सिंह‘चौथी दुनिया’ की पहली पारी के नाम भारतीय पत्रकारिता में कई तरह के रिकार्ड और प्रतिमान दर्ज हैं। इस अखबार में काम करने वाले तबके पत्रकार अब कई बड़े मीडिया हाउसों में संपादक के रूप में सुशोभित हैं।

संतोष भारतीय राजनीति के क्षेत्र में भी जौहर दिखा चुके हैं। नौवीं लोकसभा के चुनाव में वे उत्तर प्रदेश के फर्रूखाबाद संसदीय सीट से सांसद चुने गए। वे प्रेस कौंसिल आफ इंडिया के भी सदस्य रहे। राजनीति की छोटी पारी के बाद वे फिर पत्रकारिता में लौट आए। उन्होंने ‘हेडलाइन वर्ल्ड’ नाम से एक न्यूज एजेंसी की शुरुआत की। इसके बाद वे एक अन्य प्रतिष्ठित न्यूज एजेंसी और 24 घंटों के न्यूज चैनल के सलाहकार बने। इसी दौरान उन्होंने दो किताबें भी लिखीं। संतोष भारतीय के बारे में मशहूर पत्रकार एमजे अकबर ने अपनी एक किताब में एक जगह लिखा है कि एसपी सिंह, उदयन शर्मा, संतोष भारतीय और खुद एमजे अकबर ने हिंदी पत्रकारिता की धारा बदल दी।

संतोष के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए संतोषभारतीय.काम पर क्लिक कर सकते हैं।

चौथी दुनिया में जॉब के लिए अप्लाई करने के लिए [email protected] पर मेल भेज सकते हैं।

चौथी दुनिया की री-लांचिंग से संबंधित खबर पढ़ने के लिए पुनर्जन्म पर क्लिक कर सकते हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...