Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

मीडियाकर्मियों से पत्रकार संजू गुप्ता की अपील

संजीव गुप्ता उर्फ संजूपत्रकार संजीव गुप्ता उर्फ संजू रीयल चैनल पर चल रहे रीयलिटी शो ‘सरकार की दुनिया’ के फाइनल राउंड में पहुंच चुके हैं। फाइनल में उनके अलावा तीन और कंटेस्टेंट हैं। 3 जुलाई को रात 10 बजे फाइनल के नतीजे आने हैं। अगर संजू जीत जाते हैं तो उन्हें एक करोड़ रुपये मिलेंगे। संजू ने भड़ास4मीडिया के माध्यम से देश भर के मीडियाकर्मियों से एक अपील की है। यह अपील यहां इस उद्देश्य के साथ प्रकाशित कर रहे हैं ताकि संजू को आप लोग वोट देकर जिताएं।  वोट देने के लिए आपको सिर्फ अपने मोबाइल से एक या अनेक, जिसकी जो इच्छा हो, एसएमएस भेजना है। तो आइए, संजू की मीडियाकर्मियों के नाम की गई अपील पढ़ें-

संजीव गुप्ता उर्फ संजूपत्रकार संजीव गुप्ता उर्फ संजू रीयल चैनल पर चल रहे रीयलिटी शो ‘सरकार की दुनिया’ के फाइनल राउंड में पहुंच चुके हैं। फाइनल में उनके अलावा तीन और कंटेस्टेंट हैं। 3 जुलाई को रात 10 बजे फाइनल के नतीजे आने हैं। अगर संजू जीत जाते हैं तो उन्हें एक करोड़ रुपये मिलेंगे। संजू ने भड़ास4मीडिया के माध्यम से देश भर के मीडियाकर्मियों से एक अपील की है। यह अपील यहां इस उद्देश्य के साथ प्रकाशित कर रहे हैं ताकि संजू को आप लोग वोट देकर जिताएं।  वोट देने के लिए आपको सिर्फ अपने मोबाइल से एक या अनेक, जिसकी जो इच्छा हो, एसएमएस भेजना है। तो आइए, संजू की मीडियाकर्मियों के नाम की गई अपील पढ़ें-


 संजीव गुप्ता उर्फ संजू”मैं संजू गुप्ता, पूरे दस साल पेज थ्री कवर करते-करते जिंदगी का इतना अनुभव जरूर चुका हूं कि कुछ भी पाने के लिए मेहनत बहुत करनी पड़ती है। ‘सरकार की दुनिया’ जहां रहने का एक स्थायी  सपोर्ट ही था कि गिन्नी कमाइए और वहां रहिए। मेरे पास गिन्नियां नहीं थीं, लेकिन मैंने वहां पर रिश्ते कमाए। जैसे बाहर की दुनिया में आप रुपया कमाते हैं और रुपय से आपके रिश्तों की आजमाइश होती है उसी तरह ‘सरकार की दुनिया’ में गिन्नियों से रिश्तों की आजमाइश होती थी। अगर मैं एक करोड़ जीत जाता हूं तो इस रकम के एक हिस्से से समाज के लिए कुछ करना चाहूंगा। मैं अपने बारे में जरूर कहना चाहूंगा कि मैं फेमिली मैन हूं और सोसाइटी के लिए कुछ करने के लिए मेरे अंदर जज्बा है। बाकी जो तीन खिलाड़ी मेरे सामने खड़े हुए हैं, अली वासिम मुगल (फिटनेस ट्रेनर), राशिद अली (व्यापारी) और पुनीश शर्मा (ठेकेदार), इन लोगों का व्यवहार देखकर आप भी जान जाएंगे कि ये लोग कैसे हैं। मैंने अनुभव किया है इन लोगों के बारे में। मुझे लगता नहीं है कि ये लोग सोसाइटी के लिए कुछ करना चाहेंगे। उनका दिमाग ज्यादातर लड़कियों की तरफ, पब्स की तरफ चलता है। मतलब जो एक अजीब तरीके की मानसिकता होती है आजकल के टीन एजर में, वही इन लोगों में है। मैं इन लोगों के साथ रहते हुए यह महसूस कर पाया हूं। मैं उम्मीद करता हूं, हाथ जोड़कर सबसे विनती करता हूं कि मेरे लिए ज्यादा से ज्यादा और जितना वोट कर सकते हैं, करिए। देश भर के मीडिया के साथियों ने अगर मेरा सपोर्ट कर दिया तो मैं जरूर विजेता बन जाऊंगा। मीडियाकर्मियों के सबसे लोकप्रिय मंच भड़ास4मीडिया के माध्यम से मैं अपील करता हूं कि आप मुझे वोट दें। आप लोगों की मेहरबानी आपके पत्रकार साथी संजू गुप्ता पर होनी चाहिए। मुझे वोट करने के लिए सिर्फ तीन हर्फ लिखिए मेरे नाम के शुरू के, SAN और इसे एसएमएस कर दीजिए 57007 पर। आप सभी लोगों को मेरी तरफ से ढेर सारा प्यार। धन्यवाद।”


CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...