Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

ईटीवी, राजस्थान के ब्यूरो चीफ अजय का इस्तीफा

ईटीवी, राजस्थान के ब्यूरो चीफ अजय शर्मा के बारे में खबर है कि वे अब इस संस्थान के हिस्से नहीं रहे। उन्होंने इस्तीफा दे दिया है। ज्ञात हो कि अजय शर्मा ईटीवी, राजस्थान समेत कई राज्यों के हेड और पूर्व आईएएस अधिकारी जगदीश कातिल के करीबी लोगों में माने जाते हैं। कातिल के कार्यभार ग्रहण करने के तुरंत बाद अजय ने राजस्थान के ब्यूरो चीफ के रूप में ज्वाइन किया था। अजय के इस्तीफे के बाद कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि कातिल का कांट्रैक्ट लोकसभा चुनाव के बाद खत्म होने वाला है, इसलिए वे अपनी टीम के लोगों को निकल लेने के लिए संकेत दे रहे हैं। कुछ का कहना है कि कातिल की जिनसे ट्यूनिंग नहीं बैठ रही, उन्हें जाना पड़ रहा है।

शिव कुमार राय और दृगराज का इस्तीफा, शिव दास टोटल टीवी में

वायस आफ इंडिया से शिव कुमार राय के जाने की खबर है। उन्हें वीओआई, एमपी का कार्यभार दिया गया था। उधर, भोपाल में वीओआई, एमपी के ब्यूरो चीफ के रूप में शेफाली पांडेय को नियुक्त कर दिया गया है। वे वीओआई, भोपाल में ही कार्यरत थीं। ब्यूरो हेड पद से एसपी त्रिपाठी के इस्तीफा देने के बाद नंबर टू के रूप में काम देखने वाली शेफाली को प्रमोट कर दिया गया है। एक अन्य खबर के मुताबिक वीओआई के ग्रुप एडिटर किशोर मालवीय ने चैनल के न्यूज सेक्शन से जुड़े सभी पत्रकारों, ब्यूरो चीफों, रिपोर्टरों को दिए गए बिजनेस टारगेट को खत्म करने का फैसला कराया है। प्रबंधन ने बिजनेस टारगेट पूरा करने के लिए अब मार्केटिंग से जुड़े वरिष्ठों को उत्तरदायी बना दिया है।

वाच न्यूज, रायपुर के प्रोड्यूसर दृगराज मद्धेशिया के बारे में सूचना है कि उन्होंने दूसरी बार वाच न्यूज से इस्तीफा दे दिया है। इससे पहले भी वे एक बार इस्तीफा दे चुके थे लेकिन प्रबंधन ने इस्तीफा स्वीकार नहीं किया और काम करने के लिए राजी कर लिया। चैनल के अंदर की स्थितियों में बदलाव न होता देख दृगराज ने प्रबंधन को फिर टाटा बाय बाय बोल दिया है।

शिव दास ने टाइम्स इंटरनेट लिमिटेड को बाय बोलकर नई पारी टोटल टीवी, दिल्ली में असिस्टेंट रनडाउन प्रोड्यूसर के रूप में शुरू की है। उन्होंने करियर की शुरुआत अमर उजाला, सोनभद्र से की थी।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...