Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

वाच न्यूज के सीईओ और संपादक का इस्तीफा

सिर मुड़ाते ही ओले पड़े। रायपुर से शुरू हुए रीजनल चैनल वाच न्यूज पर यह कहावत पूरी तरह फिट है। चैनल चले कुछ महीने नहीं हुए कि सीईओ रमेश शर्मा और न्यूज हेड दिवाकर मुक्तिबोध को जाना पड़ा। एस1 चैनल के रवि शर्मा को चैनल हेड बना दिया गया है। इसी नियुक्ति से खफा हो दोनों वरिष्ठों ने इस्तीफा दे दिया। सूत्रों का कहना है कि चैनल प्रबंधन को कुछ लोग यह समझाने में सफल रहे कि रमेश और दिवाकर के प्रिंट के होने की वजह से ही चैनल को कोई खास सफलला नहीं मिल रही है। इसी के बाद प्रबंधन ने एस1 चैनल के स्ट्रिंगर रवि शर्मा को चैनल हेड के रूप में ताजपोशी कर दी। छत्तीसगढ़ के एक नेता समेत कई लोगों के पैसे से शुरू हुए इस चैनल को पहला बड़ा झटका तब लगा था जब इसके डायरेक्टर मार्केटिंग रवींद्र पंचोली ने इस्तीफा दे दिया था।  

पंचोली ने ज्वाइन करने के कुछ माह बाद ही इस्तीफा देने जैसा कदम चैनल प्रबंधन के गैर-पेशेवर रवैए को देखते हुए उठाया था। पंचोली के जाने के बाद से ही वाच न्यूज के बारे में खबरें नकारात्मक आने लगी थीं। अंदर ही अंदर चीजें लगातार खराब हो रही थीं। छत्तीसगढ़ के सभी मीडियाकर्मियों को पता चल गया था कि वाच न्यूज की तबीयत लगातार बिगड़ रही है, अंदरखाने सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। जब पंचोली ने इस्तीफा दिया था, उस समय इस्तीफे के बारे में पूछे जाने पर सीईओ रमेश शर्मा ने भड़ास4मीडिया से कहा था- ‘बस, इतने ही दिनों का साथ लिखा था”। अब जबकि खुद रमेश शर्मा को जाना पड़ा है तो उन्होंने अपने बारे में भी इसी वाक्य को दोहराया- ”बस, इतने ही दिनों का साथ लिखा था”। उल्लेखनीय है कि रमेश शर्मा दैनिक जागरण और राष्ट्रीय सहारा में कुल डेढ़ दशक से ज्यादा लंबी पारी खेलने के बाद वाच न्यूज के साथ सीईओ के रूप में नई पारी 1 जुलाई 2008 को शुरू की थी। वे लगभग छह माह तक यहां रहे। चैनल की लांचिंग भी उन्हीं के नेतृत्व में हुई। इस्तीफा देने के बाद आगे क्या करने का इरादा है? इस सवाल के जवाब में रमेश शर्मा ने भड़ास4मीडिया को बताया कि वे जल्द ही खुद के एक प्रोजेक्ट पर काम शुरू करने वाले हैं। इस प्रोजेक्ट के बारे में ज्यादा कुछ बताने से उन्होंने इनकार किया।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...