Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

राजस्थान में भास्कर के कई स्थानीय संपादक इधर-उधर

चुनाव के बाद सभी मीडिया हाउस अपनी टीम को पुनर्गठित करने की कवायद में जुट गए हैं। दैनिक भास्कर समूह में पिछले दिनों हुए बड़े पुनर्गठन के बाद अब छोटे स्तरों पर भी टीम में हेरफेर किया जाने लगा है। 31 मई की रात जारी हुए तबादला आदेश के मुताबिक दैनिक भास्कर के दिल्ली ब्यूरो में कार्यरत त्रिभुवन को जयपुर बुला लिया गया है। उन्हें जयपुर में ब्यूरो चीफ का दायित्व सौंपा गया है। जयपुर में ब्यूरो चीफ का काम देख रहे कुलदीप व्यास को जोधपुर संस्करण का रेजीडेंट एडिटर बना दिया गया है। जोधपुर संस्करण के आरई ओम गौड़ को पानीपत भेजा गया है। दैनिक भास्कर, इंदौर के जरनल डेस्क प्रभारी विनोद पुरोहित का तबादला जयपुर के लिए किया गया है और उन्हें प्रमोट करके डिप्टी एडिटर बना दिया गया है।

संगीता शर्मा को भी प्रमोशन मिल गया है। अब तक जोधपुर में स्पेशल करेस्पांडेंट के रूप में काम देख रहीं संगीता को पाली का एडिटोरियल इंचार्ज बना दिया गया है। पाली के एडिटोरियल हेड बलदेव शर्मा अब सीकर के एडिटोरियल इंचार्ज के रूप में काम देखेंगे। दैनिक भास्कर के सीकर संस्करण के रेजीडेंट एडिटर लक्ष्मी प्रसाद पंत को भी जयपुर बुला लिया गया है। जयपुर में एक नई डेस्क बनाई गई है जो रिसर्च बेस्ड व स्पेशल स्टोरीज करेगी। इस टीम के हेड के रूप में लक्ष्मी प्रसाद पंत काम करेंगे। इस टीम में तीन अन्य लोग भी काम करेंगे। कोटा के रेजीडेंट एडिटर इंदु शेखर पंचोली को जयपुर बुला लिया गया है। वे किसी तरह की जिम्मेदारी निभाएंगे, अभी पता नहीं चल पाया है। श्रीगंगानगर के कीर्ति राणा के बारे में खबर है कि उन्हें कोटा का प्रभार दिया गया है। उदयपुर में न्यूज एडिटर के रूप में काम देख रहे प्रकाश शर्मा को श्रीगंगानगर का प्रभारी बनाए जाने की खबर है। अरविंद चोटिया को जोधपुर भेजा गया है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...