Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

पोहरे से विवाद के बाद एसएन विनोद का इस्तीफा

[caption id="attachment_14729" align="alignnone"]प्रकाश पोहरे और एसएन विनोदप्रकाश पोहरे और एसएन विनोद : राहें अब अलग-अलग[/caption]

नागपुर से पिछले दिनों जोरशोर से लांच हुए देश के पहले हिंदी विचार दैनिक ‘राष्ट्रप्रकाश’ से अब इस अखबार के संस्थापक और चीफ एडिटर एसएन विनोद का अब किसी तरह का कोई नाता नहीं रहा। उन्होंने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने न सिर्फ राष्ट्रप्रकाश के चीफ एडिटर पद से इस्तीफा दिया है बल्कि मराठी दैनिक देशोन्नति के सीईओ और ग्रुप एडिटर पद को भी बाय-बाय बोल दिया है। भड़ास4मीडिया ने इस्तीफे के बारे में जानने के लिए एसएन विनोद से संपर्क किया तो उनका कहना था कि वे इस बारे में अभी कोई बात नहीं करेंगे। भविष्य की योजनाओं के बारे में उनका कहना था कि वे इस बारे में भी अगले सप्ताह तक कुछ कहने की स्थिति में आ सकेंगे। बताया जा रहा है कि एसएन विनोद के इस्तीफे से पूरा पत्रकार जगत सकते में है।

प्रकाश पोहरे और एसएन विनोद

देशोन्नति ग्रुप से जुड़े सूत्रों के मुताबिक एसएन विनोद के इस्तीफे के पीछ वजह देशोन्नति ग्रुप के कर्ता-धर्ता प्रकाश पोहरे से विवाद है। ‘राष्ट्रप्रकाश’ का प्रोजेक्ट एसएन विनोद और प्रकाश पोहरे का ज्वाइंट वेंचर था। इस प्रोजेक्ट को लेकर शुरू में एसएन विनोद और प्रकाश पोहरे के बीच फिफ्टी-फिफ्टी की भागीदारी तय हुई थी। यह सहमति सिर्फ मौखिक हुई। लिखित में कुछ नहीं था। इसी मौखिक सहमति के आधार पर काम शुरू हुआ। एसएन विनोद को देशोन्नति ग्रुप का सीईओ और ग्रुप एडिटर बनाने के साथ राष्ट्रप्रकाश का चीफ एडिटर भी बना दिया गया। अखबार की लांचिंग के बाद अब जब इस ज्वाइंट वेंचर को लेकर हुई मौखिक सहमति को लिखत-पढ़त में उतारने की बारी आई तो दोनों के बीच विवाद पैदा हो गया। कई दौर की बातचीत के बावजूद जब विवाद सुलझता नहीं दिखा तो एसएन विनोद ने इस्तीफा सौंप कर खुद को अलग कर लिया। एसएन विनोद के साथ यह दूसरी बार हो रहा है जब उन्होंने ज्वाइंट वेंचर के जरिए किसी अखबार की परिकल्पना से लेकर टीम गठन और लांचिग तक किया हो और बाद में इस्तीफा देकर खुद को अलग कर लिया हो। प्रभात खबर की शुरुआत के वक्त भी उनके साथ ऐसी ही कुछ स्थितियां आईं थीं। सूत्रों का कहना है कि एसएन विनोद ने इस बार सबसे बड़ी चूक ज्वाइंट वेंचर से संबंधित नियम-शर्तों व सहमति को लिखत-पढ़त में न लाकर की। वे विश्वास के आधार पर आगे बढ़ते रहे। बाद में दोनों पक्षों में रिश्ते तल्ख होने लगे और असहमतियां बढ़ती गईं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...