लगातार दूसरे दिन भी आकाशवाणी और दूरदर्शन में प्रसारण ठप्प

: प्रसार भारती न वापस होने की स्थिति में भविष्य में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जायेंगे कर्मचारी : लखनऊ : देश के इतिहास में पहली बार दो दिन तक लगातार पूरे देश में रेडियो और दूरदर्शन से कोई भी प्रसारण नहीं हुआ। नेशनल फेडरेशन आफ आकाशवाणी एण्ड दूरदर्शन इम्पलाइज (NFADE) के तत्वावधान में विगत 23 नवम्बर को प्रातः 9 बजे से शुरू हुई हड़ताल का व्यापक असर आज भी देश के सभी हिस्सों में महसूस किया गया।