Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

छोटे से ब्रेक के बाद फिर शुरू हुआ ‘आरकेबी शो’

अबकी लेमन टीवी पर धमाल : लेमन इंटरटेनमेंट लिमिटेड के चैनल लेमन टीवी को नए रंग-रूप और नए तेवर-कलेवर के साथ लांच कर दिया गया है। एक सादे समारोह में चैनल की लांचिंग 21 अप्रैल को की गई। 27 अप्रैल से इस चैनल पर ‘आरकेबी शो’ भी प्रारंभ कर दिया गया। अभी तक यह शो सहारा समय न्यूज चैनल पर आ रहा था। ‘आरकेबी शो’ के होस्ट और वरिष्ठ पत्रकार आरकेबी उर्फ राजीव कुंवर बजाज के सहारा ग्रुप से इस्तीफा देने और लेमन ग्रुप ज्वाइन करने के बाद उनका यह चर्चित शो अब लेमन टीवी का हिस्सा बन चुका है। फिल्म, राजनीति, बिजनेस, संगीत आदि विभिन्न क्षेत्रों के सफल और मशहूर शख्सियत से बातचीत पर आधारित इस शो ने काफी नाम कमाया है और इस शो की अपनी खुद की अच्छी-खासी व्यूवरशिप व फालोइंग है। लेमन टीवी पर आरकेबी शो को शाम आठ बजे से दस बजे तक रोजना देखा जा सकता है।

अबकी लेमन टीवी पर धमाल : लेमन इंटरटेनमेंट लिमिटेड के चैनल लेमन टीवी को नए रंग-रूप और नए तेवर-कलेवर के साथ लांच कर दिया गया है। एक सादे समारोह में चैनल की लांचिंग 21 अप्रैल को की गई। 27 अप्रैल से इस चैनल पर ‘आरकेबी शो’ भी प्रारंभ कर दिया गया। अभी तक यह शो सहारा समय न्यूज चैनल पर आ रहा था। ‘आरकेबी शो’ के होस्ट और वरिष्ठ पत्रकार आरकेबी उर्फ राजीव कुंवर बजाज के सहारा ग्रुप से इस्तीफा देने और लेमन ग्रुप ज्वाइन करने के बाद उनका यह चर्चित शो अब लेमन टीवी का हिस्सा बन चुका है। फिल्म, राजनीति, बिजनेस, संगीत आदि विभिन्न क्षेत्रों के सफल और मशहूर शख्सियत से बातचीत पर आधारित इस शो ने काफी नाम कमाया है और इस शो की अपनी खुद की अच्छी-खासी व्यूवरशिप व फालोइंग है। लेमन टीवी पर आरकेबी शो को शाम आठ बजे से दस बजे तक रोजना देखा जा सकता है।

आरकेबीदो घंटे का यह शो बिलकुल लाइव होता है और इस शो में अब आरकेबी अपने पसंद के गाने भी चलवाते हैं। लेमन टीवी अपने आप में एक अनोखा चैनल है जिसमें फिल्म, म्यूजिक के साथ-साथ खबरें भी होती हैं। एक तरह से यह कंप्लीट चैनल है जिसमें मनोरंजन और खबरों को क्रमवार तरीके से दिखाया जाता है। प्रत्येक एक घंटे पर न्यूज का आधे घंटे का बुलेटिन है। चैनल का लुक भी अनोखा है। यह चैनल वेब पेज की तरह दिखता है जिसमें एक साथ लेफ्ट हैंड साइड के विंडो में म्यूजिक वीडियो चलता रहता है। दूसरी तरफ इंटरटेनमेंट की खबरें चलती रहती हैं।

आरकेबी उर्फ राजीव कुंवर बजाज इस चैनल के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ हैं। वे लेमन इंटरटेनमेंट लिमिटेड के पार्टनर भी हैं। भड़ास4मीडिया से बातचीत में आरकेबी ने बताया कि यह पहला चैनल है जो यूजर जनरेटेड कंटेंट (यूजीसी) को वरीयता देता है। हम लोग चैनल पर दर्शकों द्वारा भेजे गए होम वीडियोज भी चलाता हैं। एसएमएस, मेल और एफटीपी के जरिए दर्शकों से आने वाले फीडबैक व कंटेंट के आधार पर ही चैनल की दशा-दिशा तय किया जाता है। कह सकते हैं कि यह पहला चैनल है जो आडियेंस डिक्टेट करते हैं।

उन्होंने बताया कि आरकेबी शो के लेमन टीवी पर लांच किए जाने के बाद से देश के विभिन्न हिस्सों से आने वाली प्रतिक्रियाएं उत्साहवर्धक हैं और इससे शो का अंदाजा लगाया जा सकता है। यह चैनल फिलहाल इनसेट 4ए पर है और जल्द ही इसे डिश टीवी, टाटा स्काई और डीडी तीनों पर लाया जाएगा। भड़ास4मीडिया के अनुरोध पर उन्होंने अपनी मेलआईडी ओपन करने की अनुमति दी है जिसके जरिए कोई भी पाठक-दर्शक लेमन टीवी से किसी भी तरह के जुड़ाव के लिए आरकेबी से संपर्क कर सकता है। उनकी मेल आईडी [email protected] है।

उल्लेखनीय है कि राजीव कुंवर बजाज का ‘आरकेबी शो’ सहारा समय पर पूरे पांच वर्ष तीन महीने रोजाना चला। आरकेबी सहारा से पहले हिंदुजा कंपनी में प्रेसीडेंट पद पर थे। द डेली बांबे, डेली रिकार्डर और सूर्या मैग्जीन के एडिटर रहे। जैन स्टूडियो के डायरेक्टर रहे। राजीव ने करियर की शुरुआत वर्ष 1981 में पेट्रियाट अखबार से की और बाद में स्टेट्समैन के साथ भी जुड़े रहे। अब लेमन टीवी के जरिए वे मीडिया और इंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कई नए तरह के प्रयोगों को अंजाम देने में जुटे है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. mohammed.Azad.salmani

    February 7, 2010 at 2:00 pm

    bajaj.sir.assalam.alycom.iska.matlab.hea.ap.per.salmati.ho.bajaj.sir.apka.sow.bahot.achcha.hota.hai.jab.dahrmemrd.jaise.logo.ko.sow.meny.too.apki.garima.kamhoti.hai.atankwadi.koi.bih.ho.fashi.milna.cahhiya.afjal.goru.yafir.sadhvi.paragya.purohit.kasab.ham.bahot.ajtak.kisi.muslim.saport.nahin.kiya.phir.kiyn.ham.sabut.dena.padta.hai.ki.i.m.indin.bajaj.sir.hamra.ap.jaror.samil.karny..mohammed.azad/salmani

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...