टीवी और टीआरपी (सप्ताह 13वां, 22 मार्च 2009 से 28 मार्च 2009 तक)
इस हफ्ते कोई खास फेरबदल नहीं है। नंबर एक खिलाड़ी आज तक ने 0.5 की ग्रोथ के साथ अपनी स्थिति और ज्यादा मजबूत कर ली है। आज तक का मार्केट शेयर 20.9 फीसदी हो गया है। स्टार न्यूज और इंडिया टीवी दोनों के अंक कम हुए हैं। तीन न्यूज चैनलों की टीआरपी पिछले हफ्ते वाली ही है। जी न्यूज, एनडीटीवी और न्यूज24 के अंक यथावत है। तेज की चढ़ान जारी है। इस हफ्ते 0.6 की ग्रोथ हासिल कर तेज ने न्यूज24 के सिर तक पहुंचने की सूचना दे दी है। समय को पछाड़ने वाले तेज ने अब न्यूज24 से आगे निकलने की तैयारी कर ली है। समय का बुरा दौर जारी है। इस हफ्ते उसे 0.2 फीसदी अंक का नुकसान झेलना पड़ा है।
डीडी न्यूज और लाइव इंडिया थोड़ा बहुत नुकासन उठाने को मजबूर हुए हैं तो इंडिया न्यूज ने बेहद मामूली बढ़त दर्ज कर मुकाबला आगे भी जोरदार रहने के संकेत दिए हैं। इस हफ्ते सबसे ज्यादा लाभ में रहा है तेज। उसने सर्वाधिक 0.6 अंक बटोरे हैं। इसके बाद नंबर आता है आज तक और आईबीएन7 का। इन दोनों ने पिछले हफ्ते के अंक में 0.5 जोड़ने में कामयाबी हासिल की है। सबसे घाटे में रहा स्टार न्यूज। इस नंबर दो न्यूज चैनल को 0.7 फीसदी अंकों के साथ इस हफ्ते दूसरे न्यूज चैनलों के मुकाबले सर्वाधिक नुकसान उठाना पड़ा है।
इस हफ्ते की रेटिंग इस तरह है-
आज तक– 20.9 (चढ़ा 0.5), स्टार न्यूज– 16.0 (गिरा 0.7), इंडिया टीवी– 14.8 (गिरा 0.4), जी न्यूज– 9.6 (यथावत), आईबीएन7– 8.7 (चढ़ा- 0.5), एनडीटीवी– 7.1 (यथावत), न्यूज24– 5.4 (यथावत), तेज– 5.1 (चढ़ा 0.6), समय– 3.8 (गिरा 0.2), डीडी न्यूज– 3.6 (गिरा 0.2), लाइव इंडिया– 2.6 (गिरा 0.3), इंडिया न्यूज– 2.3 (चढ़ा 0.1)
(समयावधि : सप्ताह 13वां, 22 मार्च 2009 से 28 मार्च 2009, टीजी : सीएस-15+)
पिछले हफ्तों में किस न्यूज चैनल की क्या रही पोजीशन, जानने के लिए क्लिक करें-
- स्टार और जी का झंडा फिर बुलंद, तेज से समय धीमा
- आईबीएन ने जी को पछाड़ा, इंडिया टीवी-स्टार संग-संग
- नंबर दो से इंडिया टीवी को दूर रखने में स्टार सफल
- इंडिया टीवी ने नंबर 2 की पदवी स्टार न्यूज को सौंपा
- आईबीएन7, जी न्यूज और एनडीटीवी फायदे में
- आज तक फिर किंग, न्यूज24 ने एनडीटीवी को दौड़ाया
- आज तक की बेताबी, हफ्ते का सितारा स्टार
- इंडिया टीवी फिर टापर, एनडीटीवी से पिछड़ा समय
- इंडिया टीवी नंबर वन, आज तक की कुर्सी खिसकी
- इंडिया टीवी नंबर वन की ओर, आईबीएन के पीछे पड़ा समय
- समय का कमाल, एनडीटीवी को किया बेहाल
- नए साल में आज तक को निगल जाएगा इंडिया टीवी !
- स्टार सुधार, इंडिया झटका, न्यूज धड़ाम, जी जबरदस्त
- न्यूज24 के लिए पार्टी टाइम, स्टार न्यूज का बुरा वक्त
- जी न्यूज और आईबीएन7 की कुश्ती बराबरी पर छूटी











