: नए साल में नया शगुन : नया साल सभी के लिए ढेर सारी खुशियां और नई उम्मीदें लेकर आता है…ये वक्त होता है मौज-मस्ती और अपनों के साथ खुशियां मनाने का… और इस बार ये रहने वाला है और भी बहुत खास…इस नए साल की शुरुआत होगी कभी ना खत्म होने वाले खुशियों के अहसास के साथ…देश में पहली बार अपनी तरह का सबसे अलग टीवी चैनल शगुन नए साल में आपके सामने होगा….इस खास चैनल में सबकुछ होगा शादियों से जुड़ा…..यानि अब शादी की खुशियां और उत्साह आपके घर में 2013 से रहेगा बारहो मास.
वर्टेंट मीडिया सॉफ्ट और पार्क मीडिया प्राइवेट लिमिटेड ऑडियो और विजुअल शोज बनाने में एक जाना-माना नाम है….और अब ये कंपनी लेकर आ रही है एक लाइफस्टाइल/मनोरंजन चैनल शगुन, जो जल्द ही लॉन्च होगा…. इस चैनल में बच्चों से लेकर युवाओं और बुजुर्गों तक सभी के लिए कुछ ना कुछ खास होगा….हमारा देश हमेशा से ही अपनी भव्य और शानदार शादियों के लिए जाना जाता रहा है….शादी किसी के भी जीवन का सबसे बड़ा और सबसे खास समारोह है… और शगुन अब इस अहसास को बना देगा और भी बहुत खास…ये चैनल देश के जाने-माने पत्रकार अनुरंजन झा की उम्दा सोच और उनके बेहतरीन अनुभव का नतीजा है… यह भारत का पहला ऐसा वैवाहिक चैनल है जो शादी संबंधी सारी जानकारी देगा…….शगुन टीवी चैनल के साथ ही इसकी वैवाहिक वेबसाइट भी लॉन्च की गई है.. बेवसाइट www.shagunindia.com पर जाकर आप अपने य़ा अपनों के लिए सही जीवन-साथी तलाश सकते हैं.
शगुन के जरिए आप अपना मनपसंद हम-सफर तो पा ही सकते हैं, और साथ ही साथ अपनी शादी की
प्लानिंग भी कर सकते हैं…इस साइट से शादी में इस्तेमाल होने वाली तमाम चीजों की जानकारी के साथ आप इन्हें खरीद भी सकते हैं….यह एक ऐसा नया प्लेटफॉर्म है जहां आप ना सिर्फ एक अच्छा जीवन-साथी पाएंगे बल्कि शादी के इस शगुन को पूरे भारत के साथ शेयर भी कर पाएंगे…यानि नेशनल टीवी पर अपनी खुद की शादी को दिखाकर अपनी खुशियो में चार चांद लगा सकते हैं… शुभ शगुन.






