Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

विविध

अब स्‍वामी मार्तण्‍डपुरी के नाम से जाने जाएंगे वरिष्‍ठ पत्रकार माधवकांत मिश्र

 

: हरिद्वार में संन्‍यास ग्रहण किया : प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के वरिष्ठ पत्रकार और धार्मिक चैनलों के संस्थापक व पत्रकारिता जगत के शिखर पुरुष माधवकांत मिश्र अब स्वामी मार्तण्डपुरी के नाम से जाने जाएंगे। उन्होंने धर्मनगरी हरिद्वार में महानिर्वाणी अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी विश्वदेवानंद महाराज से संन्यास की दीक्षा ग्रहण कर ली है। संतजनों ने कहा कि मिश्र को स्वसंन्यास के तहत दीक्षा दी गई है।

 

: हरिद्वार में संन्‍यास ग्रहण किया : प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के वरिष्ठ पत्रकार और धार्मिक चैनलों के संस्थापक व पत्रकारिता जगत के शिखर पुरुष माधवकांत मिश्र अब स्वामी मार्तण्डपुरी के नाम से जाने जाएंगे। उन्होंने धर्मनगरी हरिद्वार में महानिर्वाणी अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी विश्वदेवानंद महाराज से संन्यास की दीक्षा ग्रहण कर ली है। संतजनों ने कहा कि मिश्र को स्वसंन्यास के तहत दीक्षा दी गई है।
 
सनातन धर्म को इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से देश के कोने-कोने में पहुंचाने वाले वरिष्ठ पत्रकार माधवकांत मिश्र ने शुक्रवार को गृहस्थ आश्रम छोड़कर संन्यास आश्रम में प्रवेश किया। 66 वर्षीय श्री मिश्र को महानिर्वाणी अखाड़े के संत के रूप में दीक्षा देने के बाद स्वामी विश्वदेवानंद महाराज ने मार्तण्डपुरी नाम दिया। कनखल स्थित श्री यंत्र मंदिर परिसर में आयोजित संन्यास समारोह में महानिर्वाणी अखाड़े के सचिव ने स्वामी मार्तण्डपुरी का अभिनंदन करते हुए कहा कि धर्म के मार्ग पर चलने वाले व्यक्ति को ईश्वर की कृपा सहज ही प्राप्त हो जाती है। शिवयोगी रघुवंश पुरी ने श्री मिश्र की ओर से चलाए जा रहे रुद्राक्ष के पौधों को रोपण करने के अभियान की प्रशंसा की। इसके अलावा वहां मौजूद अन्य संतगणों ने भी श्री मिश्र के पूर्व में किए कार्यो को सराहा और उन्हें संन्यासी जीवन के लिए शुभकामनाएं दी।
 
इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार कमलकांत बुतकर ने मिश्र को एक शिशु संन्यासी बताया और कहा कि अब महानिर्वाणी अखाड़े में ही इनका लालन-पोषण होगा और यहां के संतगणों के उपदेश रुपी वचन ही उनका शिशुपान होगा। अंत में पत्रकार से संन्यासी बने श्री मिश्र ने कहा कि उन्होंने प्रभु की आज्ञा और परिवार के सहयोग से ही यह कदम उठाया है। इस अवसर पर महामंडलेश्वर स्वामी शिवप्रेमानंद, ऋषि रामकृष्ण, महंत ललता गिरी, महंत बिल्केश्वरगिरी, महंत महेंद्र सिंह, महंत मोहन सिंह, महंत कमलदास समेत कई संतगण मौजूद रहे। (जागरण)
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...