आईटीवी समूह अपने अंग्रेजी अखबार द संडे गार्जियन के विस्तार की तैयारी कर रहा है. कुछ दिन पहले ही चंडीगढ़ से धूमधाम से अखबार की लांचिंग हुई थी. समूह अब अखबार को चंडीगढ़ के बाद दूसरे राज्यों की राजधानियों से प्रकाशित करने की योजना बना रहा है. सूत्रों का कहना है कि इसका विस्तार लखनऊ, कोलकाता, भोपाल और मुंबई में करने की तैयारी हो रही है.
इस अखबार के प्रधान संपादक एमजे अकबर हैं. एमजे अकबर भी टीवी टुडे समूह से अलग हो गए हैं. इसके बाद वे इस अखबार को पूरा समय दे पाएंगे. इसलिए चर्चा और तेज हो गई है कि आईटीवी समूह एमजे के नेतृत्व में अखबार का विस्तार करना चाह रहा है. एमजे भी पूरी एनर्जी के साथ इस अखबार की विस्तार की रणनीति बना पाएंगे.
उल्लेखनीय है कि आईटीवी हिंदी चैनल इंडिया टीवी, अंग्रेजी चैनल न्यूज एक्स, हिंदी अखबार आज समाज तथा अंग्रेजी अखबार द संडे गार्जियन का प्रकाशन करता है. रवीन ठुकराल के कनाडा जाने के बाद समूह अजय शुक्ला के नेतृत्व में समूह तेजी से प्रगति कर रहा है. हाल ही में अजय शुक्ला को रवीन के स्थान पर जिम्मेदारी सौंपी गई है. उनका नाम भी आज समाज के समूह संपादक के रूप में जाने लगा है.