टैम वालों ने 47वें सप्ताह में भी कोई बड़ा धमाका नहीं किया है. शुरू के चार स्थानों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. आजतक ने जहां एक नम्बर की कुर्सी पर अपनी पकड़ मजबूत की है. वहीं न्यूज24 भी अपना चौथे स्थान पर खंभा गाड़े रखा है. पिछली बार पांचवें स्थान पर रहे जी न्यूज को आईबीएन7 ने खिसका कर इस स्थान पर अपना कब्जा जमाया है. अन्य चैनल सदाबहार तरीके से अपने-अपने कुर्सी पर काबिज हैं. न्यूज एक्सप्रेस तेजी से कदम बढ़ाते हुए टाप टेन में पहुंचने की दिशा में अग्रसर है.
इस हफ्ते का टीआरपी चार्ट इस प्रकार है-
सप्ताह 47, टीजी- सीएस 15प्लस
आजतक – 16.9, इंडिया टीवी – 14.5, स्टार न्यूज़ – 13.0, न्यूज़24 – 9.0, आईबीएन7 – 8.6, ज़ी न्यूज़ 7.8, एनडीटीवी इंडिया – 6.7, तेज – 5.2, समय – 4.6, लाइव इंडिया – 3.7, न्यूज़ एक्सप्रेस 3.5, पी7 न्यूज़ – 3.4, डीडी न्यूज़ – 2.3, सीएनईबी 0.6 और इंडिया न्यूज़ – 0.3






