Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

प्रिंट-टीवी...

आम आदमी का अखबार बने जनवाणी : महामहिम

: समाचार पत्र के उत्तराखंड संस्करण के लोकार्पण कार्यक्रम में बोले प्रदेश के राज्यपाल : देहरादून : उत्तराखंड के राज्यपाल डॉ. अजीज कुरैशी ने गॉडविन मीडिया ग्रुप के लोकप्रिय समाचार पत्र दैनिक जनवाणी का विधिवत लोकार्पण करते हुए उम्मीद जताई कि जनवाणी समाज के सबसे निचले तबके की आवाज बनेगा। देश में पत्रकारों की दशा पर चिंता जताते हुए उन्होंने पत्रकारों की सुरक्षा के लिए कानून बनाने की जोरदार वकालत की। उन्होंने कहा कि वह केंद्र सरकार को इस बाबत पत्र भी लिख चुके हैं।

पत्रकारिता के लगभग 400 साल पुराने इतिहास का जिक्र करते हुए राज्यपाल ने कहा कि उस दौर में पत्रकारिता बहुत मुश्किल थी। मजरूह सुल्तानपुरी के शेर जो घर को अपने जलाए/ हमारे साथ चले- सुनाकर उन्होंने कहा कि उस जमाने में पत्रकारों ने अपने खून की शमा जलाकर पत्रकारिता को जिंदा रखा। अकबर इलाहाबादी के शेर -जब तोप मुकाबिल हो तो अखबार निकालो- के जरिये उन्होंने कहा कि आजादी से पहले और बाद में कुछ सालों तक पत्रकारिता मजबूत थी। आज पत्रकारिता के मायने बदल गये हैं। छोटे पत्रकारों की स्थिति बेहद खराब है। पत्रकारों की सुरक्षा की कोई गारंटी नहीं है। उन्होंने पत्रकारों की सुरक्षा के लिए कानून बनाए जाने की जोरदार वकालत की। इस बारे में उन्होंने व्यक्तिगत स्तर पर केंद्र सरकार को पत्र लिखने की बात भी कही। उन्होंने कहा कि कलम पर पहरे नहीं लगने चाहिए। उन्होंने उम्मीद जाहिर कि दैनिक जनवाणी इस भीड़ से अलग हटकर बेनाम-बेचेहरा लोगों की आवाज बनेगा। समाज के सबसे निचले तबके के सीने का दर्द अखबार में दिखाई देगा।
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...