Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

प्रिंट-टीवी...

इन्‍कलाब के नम्‍बर एक होने पर सहा उर्दू में हड़कंप

उर्दू दैनिक इन्‍कलाब को शुरू हुए अभी एक साल का समय भी नहीं हुआ है लेकिन उस ने दिल्ली और यूपी के कई शहरों में पहला स्थान बना लिया है. इस कारण सहारा उर्दू में हड़कंप मच गया है. हर दिन वहां इन्‍कलाब में छपने वाली एक्‍सक्‍लूसिव खबरों को ले कर चर्चा होती है और फिर उन्हीं ख़बरों का फालोअप प्रकाशित करने की कोशिश की जाती है. स्थानीय समाचारों में बुरी तरह पिछड़ जाने की वजह से उर्दू सहारा ने कई लोगों को डेस्क से हटा कर रिपोर्टिंग में लगा दिया है.

उर्दू दैनिक इन्‍कलाब को शुरू हुए अभी एक साल का समय भी नहीं हुआ है लेकिन उस ने दिल्ली और यूपी के कई शहरों में पहला स्थान बना लिया है. इस कारण सहारा उर्दू में हड़कंप मच गया है. हर दिन वहां इन्‍कलाब में छपने वाली एक्‍सक्‍लूसिव खबरों को ले कर चर्चा होती है और फिर उन्हीं ख़बरों का फालोअप प्रकाशित करने की कोशिश की जाती है. स्थानीय समाचारों में बुरी तरह पिछड़ जाने की वजह से उर्दू सहारा ने कई लोगों को डेस्क से हटा कर रिपोर्टिंग में लगा दिया है.

सहारा की अनसोल्‍ड (बिना बिकी) कापियां जिस तरह से रोज़-रोज़ बढ़ रही हैं उस को लेकर नए संपादक बहुत चिंतित हैं. लेकिन बरनी के जाने के बाद जो गुटबाज़ी उर्दू सहारा में बढ़ी है उस का सीधा असर सहारा की घटती लोकप्रियता पर दिखाई पड़ रहा है. सुना जा रहा है कि प्रबंधन सम्पादक असद राजा की जगह किसी बाहरी व्यक्ति को उर्दू सहारा की कमान सौंपना चाहता है. वैसे सहारा ने हसन कमल जैसे वरिष्ट पत्रकार की सेवाएँ ली थीं लेकिन असद राजा ने उन को किनारे कर दिया है, जिस की वजह से उर्दू सहारा की मांग पर सीधा असर पड़ रहा है.

यह भी सुना गया है कि किसी समय अरब न्यूज़ से जुड़े सयेद फैसल अली को उपेन्द्र राय की ओर से लाने की कोशिश हो रही है. खुद उर्दू सहारा से जुड़े लोगों का मानना है कि बरनी के जाने के बाद उम्मीद की जा रही थी कि उर्दू सहारा आगे बढे़गा लेकिन उस के विपरीत उस की मांग दिन प्रति दिन घटती जा रही है. वैसे दिलचस्प बात यह है कि अभी तक उर्दू सहारा के संपादक पद से बरनी का नाम हटाया नहीं गया है. और असद राजा को संपादक का पद न दे कर हेड ऑफ़ उर्दू कहा जा रहा है.

एक पत्रकार द्वारा भेजे गए पत्र पर आधारित.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...