Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

प्रिंट-टीवी...

इससे सबक लेंगे अपने अधीनस्‍थ लड़कियों का यौन शोषण करने वाले

बलात्कारियों और स्त्री का यौन शोषण के खिलाफ दिल्ली और दूसरे महानगरों में चल रहा गुस्से का इजहार काबिले तारीफ है। मुझे पक्का यकीन है कि इससे वे लोग भी सबक लेंगे जो दफ्तरों में अपने पद का फायदा उठाकर काम करने वाली अधीनस्थ लड़कियों का यौन शोषण करते हैं। इससे वे लोग भी सबक लेंगे जो स्त्री शरीर के प्राप्ति के बिना कोई वह काम नहीं करते जिसे पूरा करना उनकी जिम्मेदारी है।

बलात्कारियों और स्त्री का यौन शोषण के खिलाफ दिल्ली और दूसरे महानगरों में चल रहा गुस्से का इजहार काबिले तारीफ है। मुझे पक्का यकीन है कि इससे वे लोग भी सबक लेंगे जो दफ्तरों में अपने पद का फायदा उठाकर काम करने वाली अधीनस्थ लड़कियों का यौन शोषण करते हैं। इससे वे लोग भी सबक लेंगे जो स्त्री शरीर के प्राप्ति के बिना कोई वह काम नहीं करते जिसे पूरा करना उनकी जिम्मेदारी है।

थानों में बैठे दारोगा और आईपीएस एवं आईएएस तो सबक लेंगे ही जो बयान के नाम पर बलत्कृत लड़की का न जाने कितने दफे बलात्कार करते हैं। वे रिश्तेदार भी सबक लेंगे जो अपने परिजनों की महिलाओं के साथ भी सहज तरीके से पेश नहीं आते। उन बीएमडब्लू मालिकों के घरों के बच्चे भी अब कभी डिस्कोथिक में जाकर बार गर्ल्‍स और वहां आई लड़कियों से बदतमीजी नहीं करेंगे। यौन शोषण और स्त्री की अस्मिता के लिए लडऩे वाले वाकई महान काम कर रहे हैं। यकीनन वे सारे बलात्‍कारियों को फांसी पर लटकवा कर ही मानेंगे। इसमें वे अपने-पराए, गरीब-अमीर तथा छोटे-बड़े का फर्क नहीं करेंगे। मोमबत्ती जलाकर विरोध जताने वाले बताएंगे कि उन्होंने अपने जीवन में कभी भी किसी तरह का शोषण किसी भी स्त्री से नहीं किया? 

वरिष्‍ठ पत्रकार शंभूनाथ शुक्‍ला के फेसबुक वॉल से साभार.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...