एडीजी लॉ एंड आर्डर अरुण कुमार का तबादला, मुकुल गोयल को जिम्‍मेदारी

Spread the love

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर अरुण कुमार का तबादला कर दिया गया है। उन्हें पुलिस हेडक्वार्टर से अटैच कर दिया गया है। अरुण कुमार की जगह मुकुल गोयल को नया एडीजी लॉ एंड आर्डर बनाया गया है। इससे पहले मुकुल जीआरपी में तैनात थे।

अरुण कुमार का तबादला इस मायने में अहम माना जा रहा है कि उन्होंने कुछ दिन पहले ही यूपी सरकार को पत्र लिखकर प्रतिनियुक्ति का आदेश मांगा था। अरुण कुमार ने मुजफ्फरनगर दंगों के बाद दो दिन के अवकाश पर भी चले गए थे। इसे उनका विरोध और नाराजगी बताया जा रहा था। इसके बाद से अरुण कुमार के इस पद से हटने के कयास लग रहे थे। चर्चा थी कि वो खुद ही हट जाएंगे या प्रदेश सरकार उन्हें हटा देगी। आखिरकार प्रदेश सरकार ने उनकी बलि ले ली है।

एडीजी के करीबियों कहना था कि अब वो यूपी में काम नहीं करना चाहते हैं। अरुण कुमार ने लिखा था कि राज्य में काम करने की जो मियाद होती है वो पूरी हो चुकी है। अब वो प्रतिनियुक्ति पर जाने का अधिकार रखते हैं, लिहाजा उन्‍हें अनुमति दी जाए। सूत्रों की मानें तो अरुण कुमार उत्तर प्रदेश के हालात से परेशान हैं। उन्हें खुलकर काम करने की आजादी नहीं मिल पा रही है इसलिए वो यहां से जाना चाहते हैं। खासतौर पर मुजफ्फरनगर दंगों में जिस तरह से सरकार ने पुलिस के मामलों में हस्तक्षेप किया, उससे अरुण कुमार बेहद दुखी थे।

अपने मोबाइल पर भड़ास की खबरें पाएं. इसके लिए Telegram एप्प इंस्टाल कर यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *