एबीसी यानी ऑडिट ब्यूरो ऑफ सर्कुलेशन ने दैनिक भास्कर का मेंबरशिप टर्मिनेट कर दिया है. एबीसी ने जालंधर यूनिट को एबीसी के आर्टिकल 5ए के तहत अपने मेंबरशिप से टर्मिनेट कर दिया है. हिंदी में केवल दैनिक भास्कर के जालंधर यूनिट को टर्मिनेट किया गया है. वहीं उडिया भाषा के चार तथा मराठी के एक प्रकाशन को एबीसी ने टर्मिनेट किया है. उडिया में भुवनेश्वर से प्रकाशित वीकली 'द साप्ताहिक समय', दैनिक 'धरितरी', दैनिक 'ओडिसा भास्कर' एवं दैनिक 'द दिनलिपी' शामिल हैं. जबकि मराठी में जलगांव से प्रकाशित दैनिक 'गांवकरी' का मेंबरशिप टर्मिनेट किया गया है.






