Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

सुख-दुख...

कब मिलेगी हमार टीवी के कर्मचारियों को सैलरी?

सैलरी एक ऐसी जरूरी चीज है, जिसके बलबूते कर्मचारी अपना घर चलाते हैं लेकिन ये समय पर न मिले तो सोचो कितनी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कुछ ऐसी ही दयनीय स्थिति बनी है हमार टीवी में। यहां के कर्मचारियों को एक तो पहले ही एक महीने की सैलरी रोक कर मिल रही थी लेकिन हालात अब ये हैं कि जो रोक कर मिल रही थी वो भी नहीं दी जा रही है। सारे कर्मचारी बेहद परेशानी में है लेकिन इससे मालिक को कोई फर्क नहीं पड़ता।

सैलरी एक ऐसी जरूरी चीज है, जिसके बलबूते कर्मचारी अपना घर चलाते हैं लेकिन ये समय पर न मिले तो सोचो कितनी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कुछ ऐसी ही दयनीय स्थिति बनी है हमार टीवी में। यहां के कर्मचारियों को एक तो पहले ही एक महीने की सैलरी रोक कर मिल रही थी लेकिन हालात अब ये हैं कि जो रोक कर मिल रही थी वो भी नहीं दी जा रही है। सारे कर्मचारी बेहद परेशानी में है लेकिन इससे मालिक को कोई फर्क नहीं पड़ता।

कई कर्मचारी ऐसे हैं जो कि किराए के मकान में रहते हैं, कुछ बेहद दूर से आते हैं। सभी को परिवार चलाना मुश्किल हो गया है। खाना-पीना, आना-जाना, बच्चों की पढ़ाई, घर के खर्चे, आखिर इस महंगाई के जमाने में कैसे जी पाएंगे हमार टीवी में काम करने वाले कर्मचारी। ऑफिस न आओ तो मुसीबत, घर पर फोन पहुंच जाता है क्यों नहीं आए..? अब इस कंपनी को क्या इतना भी ज्ञान नहीं है कि कर्मचारियों के पास ऑफिस आने-जाने के लिए भी पैसे नहीं बचे हैं। अगर कर्मचारियों को सैलरी मुहैया नहीं करा सकते थे तो कंपनी खोली ही क्यों..?

काम तो करवा लिया जाता है और सेलरी के नाम पर ठेंगा दिखा दिया जाता है जैसे कि दूसरे इंसान का कोई महत्व ही नहीं, उसके समय और धैर्य का कोई मूल्य ही नहीं। कंपनी के मालिक को इस पर संज्ञान लेना बेहद आवश्यक है। नहीं तो अंजाम बुरा भी हो सकता है। कृप्या मेरा नाम और ई-मेल आईडी न छापी जाए। आपकी अति कृपा होगी। क्योंकि ये लेख कर्मचारियों के भले के लिए लिखा गया है। शायद इस लेख से कुछ भला हो जाए। धन्यवाद।

एक पत्रकार द्वारा भेजे गए पत्र पर आधारित.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...