Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

विविध

कांग्रेस ने केजरीवाल की सरकार बनवाकर इसी परिपाटी का पालन किया और नतीजा सामने है

Ravindra Bajpai :  जब परिवार में कोई लड़का हाथ से निकलने लगता है तो बड़े बुजुर्ग उसकी शादी करवाकर उसे सांसारिक बन्धनों में बाँध देते हैं। कांग्रेस ने अरविन्द केजरीवाल की सरकार बनवाकर इसी परिपाटी का पालन किया। नतीजा सामने है:: चार दिन में ही दुनियादारी में उलझ गया। मकान, गाड़ी का इंतजाम करने लगा। धीरे धीरे और जिम्मेदारियाँ भी समझ जायेगा। अंत भला तो सब भला।

xxx

Ravindra Bajpai :  जब परिवार में कोई लड़का हाथ से निकलने लगता है तो बड़े बुजुर्ग उसकी शादी करवाकर उसे सांसारिक बन्धनों में बाँध देते हैं। कांग्रेस ने अरविन्द केजरीवाल की सरकार बनवाकर इसी परिपाटी का पालन किया। नतीजा सामने है:: चार दिन में ही दुनियादारी में उलझ गया। मकान, गाड़ी का इंतजाम करने लगा। धीरे धीरे और जिम्मेदारियाँ भी समझ जायेगा। अंत भला तो सब भला।

xxx

केजरीवाल को मुख्यमंत्री के लिए निर्धारित सरकारी सुविधाएं प्राप्त करने से किसी ने रोका तो था नहीं। वे खुद ही आदर्शवाद बघार रहे थे किन्तु विश्वास मत मिलते ही जब सरकार चलाने की जिम्मेदारी सिर पर आ गयी तब बँगला और कार स्वीकार कर ली।

xxx

कल तक जो मीडिया केजरीवाल की शान में कसीदे पढ़ रहा था वही आज उनके 10 कमरों वाले सरकारी बंगले को लेकर उनकी खिंचाई करने में जुट गया है। आम आदमी सरकार के मंत्री इनोवा गाड़ियों में चलेंगे। ऊपर से मनीष सिसोदिया कह रहे है कि सरकारी मकान और गाडी कोई अछूत तो हैं नहीं। इस सादगी पर कौन मरना चाहेगा?

xxx

जब कोई व्यक्ति मर्यादा पुरुषोत्तम होने का दावा करता फिरे तब उसके हर आचरण पर मर्यादा की लक्ष्मण रेखा खींची जाती है। अरविन्द केजरीवाल खुद की बनाई मर्यादाओं की रेखा को लांघ रहे हैं तो फिर किसी? का अपहरण होना तय हैं।

xxx

Ravindra Bajpai : अरविन्द केजरीवाल का स्पष्टीकरण::– हम सरकारी कारों के उपयोग के खिलाफ नहीं हैं बल्कि उन पर लाल बत्ती लगाने के विरोधी हैं।

निष्कर्ष::- घूस के पैसे को हाथ न लगाने का प्रण करने वाले तथाकथित सिद्धांतवादी लोग चिमटे से नोटों की गड्डी उठाकर अपनी कसम की रक्षा करते हैं।

रवींद्र बाजपेयी के फेसबुक वॉल से.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...