Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

आवाजाही, कानाफूसी...

केएम शर्मा, विवेक मिश्रा, मुकेश मंगल, संतोष शितोले, भानू चौबे, शशींद्र जलधारी के बारे में कुछ सूचनाएं

चैनल 'आजतक' में लम्बे समय से कार्यरत केएम शर्मा के बारे में सूचना है कि उन्होंने 'आजतक' को बाय -बाय कहते हुए मैनेजमेंट को अपना इस्तीफा सौंप दिया है.  तीन महीने तक पत्रकारिता से दूर रहने के बाद विवेक मिश्रा वापस फिर अखबार की दुनिया में लौट आये हैं. इस बार उन्होंने पारी शुरू की है जन्संदेश टाइम्स समाचार पत्र कानपुर से. दैनिक भास्कर इंदौर में सिटी रिपोर्टरों के करप्शन में लिप्त होने का मामला थम नहीं रहा. सूचना के मुताबिक मुनीष शर्मा और वीरेंद्र तिवारी के बाद अब क्राइम रिपोर्टर मुकेश मंगल को संस्थान से हटा दिया गया है.

इंदौर शहर के क्राइम रिपोर्टर संतोष शितोले ने पिछले दिनों दैनिक दबंग दुनिया प्रबंधन से तंग आकर इस्तीफा दे दिया था. नोटिस  पीरियड खत्म होने के बाद वे नईदुनिया जाने वाले थे.  पर किशोर वाधवानी ने शितोले को मना लिया और अपने यहां रोकने में कामयाब रहे.

कभी नईदुनिया के संपादक रहे भानू चौबे और वरिष्ठ पत्रकार शशींद्र जलधारी को कभी उनके मातहत रहे प्रवीण शर्मा ने सहारा दिया है. प्रवीण इंदौर से सांध्य दैनिक हैलो हिन्दुस्तान निकालते हैं और उन्होंने चौबे को संपादक, जबकि जलधारी को संपादकीय सलाहकार बनाया है. वैसे चौबे और जलधारी इस अखबार को अपनी सेवाएं नहीं दे रहे. अखबार से इसलिए जुड़े हैं, ताकि पत्रकारों को दी जाने वाली सरकारी क्वार्टर की सुविधा से महफूज न हो जाएं. दोनों पत्रकारों को नईदुनिया के कार्यकाल में आवासीय क्वार्टर अभय छजलानी ने मुहैया कराए थे.

मीडियाकर्मियों द्वारा भेजी गई जानकारियों पर आधारित. अगर कोई कमी बेसी नजर आए तो तुरंत [email protected] पर मेल करें.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...