चैनल 'आजतक' में लम्बे समय से कार्यरत केएम शर्मा के बारे में सूचना है कि उन्होंने 'आजतक' को बाय -बाय कहते हुए मैनेजमेंट को अपना इस्तीफा सौंप दिया है. तीन महीने तक पत्रकारिता से दूर रहने के बाद विवेक मिश्रा वापस फिर अखबार की दुनिया में लौट आये हैं. इस बार उन्होंने पारी शुरू की है जन्संदेश टाइम्स समाचार पत्र कानपुर से. दैनिक भास्कर इंदौर में सिटी रिपोर्टरों के करप्शन में लिप्त होने का मामला थम नहीं रहा. सूचना के मुताबिक मुनीष शर्मा और वीरेंद्र तिवारी के बाद अब क्राइम रिपोर्टर मुकेश मंगल को संस्थान से हटा दिया गया है.
इंदौर शहर के क्राइम रिपोर्टर संतोष शितोले ने पिछले दिनों दैनिक दबंग दुनिया प्रबंधन से तंग आकर इस्तीफा दे दिया था. नोटिस पीरियड खत्म होने के बाद वे नईदुनिया जाने वाले थे. पर किशोर वाधवानी ने शितोले को मना लिया और अपने यहां रोकने में कामयाब रहे.
कभी नईदुनिया के संपादक रहे भानू चौबे और वरिष्ठ पत्रकार शशींद्र जलधारी को कभी उनके मातहत रहे प्रवीण शर्मा ने सहारा दिया है. प्रवीण इंदौर से सांध्य दैनिक हैलो हिन्दुस्तान निकालते हैं और उन्होंने चौबे को संपादक, जबकि जलधारी को संपादकीय सलाहकार बनाया है. वैसे चौबे और जलधारी इस अखबार को अपनी सेवाएं नहीं दे रहे. अखबार से इसलिए जुड़े हैं, ताकि पत्रकारों को दी जाने वाली सरकारी क्वार्टर की सुविधा से महफूज न हो जाएं. दोनों पत्रकारों को नईदुनिया के कार्यकाल में आवासीय क्वार्टर अभय छजलानी ने मुहैया कराए थे.
मीडियाकर्मियों द्वारा भेजी गई जानकारियों पर आधारित. अगर कोई कमी बेसी नजर आए तो तुरंत [email protected] पर मेल करें.






