Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

कैमरे तोड़ने की धमकी पर वीरभ्रद एवं कांग्रेस ने मांगी मीडिया से माफी

 

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वीरभद्र सिंह द्वारा मीडियाकर्मियों के सवालों पर नाराज होकर उनके कैमरे तोड़ने की धमकी देने पर बुधवार को कांग्रेस पार्टी ने माफी मांगी। कांग्रेस के प्रवक्ता संदीप दीक्षित से जब इस घटनाक्रम के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि अगर कोई भी आहत हुआ है तो हम माफी मांगते हैं। वीरभद्र की टिप्पणी को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए पार्टी ने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान इस तरह की चीजें हो जाती हैं।

 

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वीरभद्र सिंह द्वारा मीडियाकर्मियों के सवालों पर नाराज होकर उनके कैमरे तोड़ने की धमकी देने पर बुधवार को कांग्रेस पार्टी ने माफी मांगी। कांग्रेस के प्रवक्ता संदीप दीक्षित से जब इस घटनाक्रम के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि अगर कोई भी आहत हुआ है तो हम माफी मांगते हैं। वीरभद्र की टिप्पणी को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए पार्टी ने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान इस तरह की चीजें हो जाती हैं।
    
दीक्षित ने कहा कि हमें घटना के पीछे का संदर्भ नहीं पता है। चुनाव प्रचार के दौरान कई बार कुछ लोग नाराज और निराश हो जाते हैं। यह दुर्भाग्यपूर्ण है। वीरभद्र सिंह एक वरिष्ठ नेता हैं। कई बार चुनाव प्रचार के बीच में मानसिक या शारीरिक दबाव में इस तरह की चीजें हो जाती हैं। वीरभद्र सिंह ने कल शाम कुल्लू जिले में मीडियाकर्मियों के सवाल पर नाराज होकर उनके कैमरे तोड़ने की धमकी दे डाली थी। संवाददाताओं ने उनसे भाजपा की ओर से उन पर नये सिरे से लगाये जा रहे आरापों पर प्रतिक्रिया मांगी थी।
 
दूसरी तरफ धमकी देने के 24 घंटे के भीतर वीरभ्रद सिंह ने भी माफी मांग ली। उन्होंने बुधवार को कहा कि वह मीडिया का सम्मान करते हैं। सिंह ने संवाददाताओं से कहा कि मैं मीडिया का सम्मान करता हूं और मेरा इरादा किसी को चोट पहुंचाने का नहीं था। जब पत्रकारों ने मंगलवार शाम पांच बार राज्य के मुख्यमंत्री रह चुके वीरभद्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा उन पर लगाए गए आरोपों के सम्बंध में पूछा तो उनकी प्रतिक्रिया थी, मैं कैमरे तोड़ दूंगा।
 
उन्होंने कुल्लू जिले में चुनाव अभियान के दौरान टीवी समाचार चैनलों के समक्ष खुद पर लगे आरोपों को आधारहीन बताते हुए खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि मैं चार नवंबर को चुनाव के बाद इन सभी मुद्दों से निपटूंगा। अपना बचाव करते हुए सिंह ने कहा कि पूरी आमदनी बगानों से आई है। उन्होंने कहा कि मेरे पास दूसरी कोई आमदनी नहीं है। लगभग सारी आमदनी बगानों से आई है और अन्य स्रोतों से न के बराबर आमदनी है। मीडियाकर्मियों पर अपनी नाराजगी के बारे में सिंह ने कहा कि कभी-कभी संवाददाता इंतजार नहीं करते और अचानक प्रश्न पूछना शुरू कर देते हैं। यहां भी (शिमला में) यही हुआ।
 
वहीं, मीडियाकर्मियों के प्रति वीरभद्र के रवैये पर भारतीय प्रेस परिषद के अध्यक्ष माकर्डेंय काटजू ने खेद जताया। उन्होंने कहा कि कुछ राजनीतिज्ञ मीडिया के प्रति बहुत असहिष्णु होते जा रहे हैं। काटजू ने कहा कि शिमला में मंगलवार को सिंह का आचरण अलोकतांत्रिक था और एक लोकतांत्रिक देश में राजनीतिज्ञों से अपेक्षित आचरण के विपरीत आचरण का ताजा उदाहरण था।
Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...