Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

सुख-दुख...

गैरजिम्‍मेदार पत्रकारिता का जवाब सेंसरशिप नहीं : एमएमएस

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने शुक्रवार को कहा कि गैर जिम्मेदाराना पत्रकारिता का जवाब सेंसरशिप नहीं है और मीडिया का आत्मनियमन आज के समय में आवश्यक है। राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर अपने संदेश में सिंह ने कहा कि एक देश के रूप में हम मानते हैं कि मीडिया को बाहय नियंत्रण से पूरी तरह मुक्त होना चाहिए। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह सही है कि कभी कभी गैर जिम्मेदार पत्रकारिता से सामाजिक सौहार्द और व्यवस्था पर गंभीर प्रभाव पड़ सकता है जिसे बनाये रखना लोक सेवकों की जिम्मेदारी है, लेकिन सेंसरशिप इसका जवाब नहीं है। 

स्वतंत्र एवं निष्पक्ष मीडिया को लोकतंत्र का स्तम्भ करार देते हुए उन्होंने कहा कि भारतीय स्वतंत्रता संघर्ष के दिनों से ही मीडिया सामाजिक बदलाव, पाठकों को उनके अधिकारों के बारे में बताने और राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया में हिस्सा लेने के लिए जागरुकता फैलाने का काम करता रहा है। सिंह ने कहा कि चौथे स्तम्भ के सदस्यों को मिलकर इसके उद्देश्यों को बढावा देने और सनसनी फैलाने पर रोक लगानी चाहिए। यह उसके लिये आत्ममंथन का समय है कि वह किस प्रकार से देश, समाज की सेवा कर सकता है। राष्ट्रीय प्रेस दिवस प्रत्येक वर्ष 16 नवंबर को मनाया जाता है। भारतीय प्रेस परिषद ने इसी दिन 1956 में काम करना शुरू किया था। (एजेंसी)
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...