Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

बनारस

ट्रैफिक कुप्रबंधन से नाराज नागाओं ने पुलिस जीप पर किया कब्जा

काशी में यातायात की समस्या काफी पुरानी है और उसका निराकरण शून्य प्रतीत होता रहा है। इस समस्या से काशीवासी भले ही रोजाना दोचार होने के बावजूद शान्त पडे रहते हों किन्तु आज नागा साधूओं ने अपने निराले अंदाज में इसका जमकर विरोध प्रदर्शित किया। वाराणसी के सबसे व्यस्त इलाके कबीर चौरा के पास उस समय सबकी निगाहे पुलिस की एक जीप पर ठहर गयी जब नगर में

काशी में यातायात की समस्या काफी पुरानी है और उसका निराकरण शून्य प्रतीत होता रहा है। इस समस्या से काशीवासी भले ही रोजाना दोचार होने के बावजूद शान्त पडे रहते हों किन्तु आज नागा साधूओं ने अपने निराले अंदाज में इसका जमकर विरोध प्रदर्शित किया। वाराणसी के सबसे व्यस्त इलाके कबीर चौरा के पास उस समय सबकी निगाहे पुलिस की एक जीप पर ठहर गयी जब नगर में प्रवेश कर रहे नागा सन्यासियों ने पुलिसकर्मियों को उन्ही के जीप से उतार कर उस जीप पर कब्ज़ा जमा लिया। इतना ही नहीं नागा सन्यासियों ने अपना आक्रोश जताते हुए जीप की बोनट पर चढ़ जमकर नारे बाज़ी भी की, ये सभी नागा साधू शहर के ट्राफिक व्यवस्था से नाराज थे। नागा बाबाओं का जुलूस पुरे शान-शौकत और धूम धडाके के साथ निकला गया था जिसमें हजारो नागा साधू-सन्यासी परम्परागत रूप से शामिल हुए। उत्साह और जोश में उन्होंने सुरक्षा ब्यवस्था को भी ताक में रख दिया और पुलिस की गाडी पर कब्जा करके चढ़ गये। नागा सन्यासियों को इस बात को लेकर खासा गुस्सा था कि रास्ते पेशवाई निकलनी थी ,पुलिस ने कोई ट्राफिक प्लान नहीं किया था । जिसकी वजह से सन्यासियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। समाज की सुरक्षा में लगे पुलिस कर्मी इन नागा सन्यासियों के आगे घंटों मूकदर्शक बने रहे। कुंभ के समापन पर नागा सन्यासियों का काशी आकर बाबा विश्वनाथ के दर्शन पूजन की हजारो साल पुरानी परम्परा है । इसी परम्परा के तहत नागा सन्यासी और महा मंडलेश्वर की सवारी ने आज काशी में नगर प्रवेश किया।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...