काशी में यातायात की समस्या काफी पुरानी है और उसका निराकरण शून्य प्रतीत होता रहा है। इस समस्या से काशीवासी भले ही रोजाना दोचार होने के बावजूद शान्त पडे रहते हों किन्तु आज नागा साधूओं ने अपने निराले अंदाज में इसका जमकर विरोध प्रदर्शित किया। वाराणसी के सबसे व्यस्त इलाके कबीर चौरा के पास उस समय सबकी निगाहे पुलिस की एक जीप पर ठहर गयी जब नगर में
प्रवेश कर रहे नागा सन्यासियों ने पुलिसकर्मियों को उन्ही के जीप से उतार कर उस जीप पर कब्ज़ा जमा लिया। इतना ही नहीं नागा सन्यासियों ने अपना आक्रोश जताते हुए जीप की बोनट पर चढ़ जमकर नारे बाज़ी भी की, ये सभी नागा साधू शहर के ट्राफिक व्यवस्था से नाराज थे। नागा बाबाओं का जुलूस पुरे शान-शौकत और धूम धडाके के साथ निकला गया था जिसमें हजारो नागा साधू-सन्यासी परम्परागत रूप से शामिल हुए। उत्साह और जोश में उन्होंने सुरक्षा ब्यवस्था को भी ताक में रख दिया और पुलिस की गाडी पर कब्जा करके चढ़ गये। नागा सन्यासियों को इस बात को लेकर खासा गुस्सा था कि रास्ते पेशवाई निकलनी थी ,पुलिस ने कोई ट्राफिक प्लान नहीं किया था । जिसकी वजह से सन्यासियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। समाज की सुरक्षा में लगे पुलिस कर्मी इन नागा सन्यासियों के आगे घंटों मूकदर्शक बने रहे। कुंभ के समापन पर नागा सन्यासियों का काशी आकर बाबा विश्वनाथ के दर्शन पूजन की हजारो साल पुरानी परम्परा है । इसी परम्परा के तहत नागा सन्यासी और महा मंडलेश्वर की सवारी ने आज काशी में नगर प्रवेश किया।






