Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

सुख-दुख...

ठाणे हादसे में पत्रकार रफीक समेत दो अरेस्‍ट

ठाणे। शिल फाटा इलाके में एक भवन गिरने के मामले में मुम्बारा के एक पत्रकार सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही मामले में गिरफ्तार लोगों की संख्या 11 पहुंच गई है। इस भवन के गिरने से 74 लोग मारे गए हैं। इसके साथ ही ठाणे नगर निगम ने अवैध ढांचा गिराने की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि ठाणे पुलिस की अपराध शाखा ने वास्तुकार फारूख अब्दुल (59) और पत्रकार रफीक दाउद कामदार (44) को सोमवार को गिरफ्तार किया था।

ठाणे। शिल फाटा इलाके में एक भवन गिरने के मामले में मुम्बारा के एक पत्रकार सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही मामले में गिरफ्तार लोगों की संख्या 11 पहुंच गई है। इस भवन के गिरने से 74 लोग मारे गए हैं। इसके साथ ही ठाणे नगर निगम ने अवैध ढांचा गिराने की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि ठाणे पुलिस की अपराध शाखा ने वास्तुकार फारूख अब्दुल (59) और पत्रकार रफीक दाउद कामदार (44) को सोमवार को गिरफ्तार किया था।

कामदार का नाम गिरफ्तार किए गए बिल्डरों में से एक की डायरी में मिला। इस मामले में पहले ही निलंबित निगम आयुक्त दीपक चव्हाण, सहायक निगम आयुक्त बाबासाहेब अंधाले, निगम की लिपिक किरण मदके, एनसीपी पार्षद हीरा पाटिल, पुलिसकर्मी सैयद, स्टेट एजेंट जब्बार पटेल और भवन निर्माण सामग्री आपूर्तिकर्ता अफरोज आलम अंसारी को गिरफ्तार किया जा चुका है। बिल्डर जमील कुरैशी और सलीम शेख को शनिवार को उत्तर प्रदेश और ठाणे से गिरफ्तार किया गया। अदालत ने सभी नौ लोगों को 20 अप्रैल तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

ठाणे नगर निगम ने अवैध निर्माण गिराने के अभियान के पहले चरण के तहत मुम्बारा-कौसा इलाके सहित जिले के विभिन्न क्षेत्रों में मौजूद 57 अवैध ढांचों को गिराने का फैसला किया है। अभियान मंगलवार से शुरू हुआ। निगम आयुक्त आरए राजीव की अध्यक्षता में हुई बैठक में अवैध भवनों को गिराने के लिए कार्ययोजना तैयार की। इन्हें मानसून से पहले गिरा दिए जाने की उम्मीद है। बैठक में यह भी फैसला किया गया कि अवैध निर्माण को गिराने वाले प्रकोष्ठ को और मजबूत बनाने के लिए उसमें और 15 अधिकारियों को शामिल किया जाएगा। नौ वार्ड में चलने वाले इस अभियान के प्रभारी वरिष्ठ अभियंता अनिल पाटिल होंगे। अभियान के दौरान कानूनी मामलों से निपटने के लिए नौ कानूनी सलाहकार भी नियुक्त किए जाएंगे। उसमें कहा गया है कि कुछ अवैध भवनों में फिलहाल लोग रह रहे हैं ऐसे में निगम उन्हें खाली कराने के बाद गिराएगा। (एजेंसी)

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...