Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

डाल्‍टनगंज के पत्रकार मनोज कुमार की हत्‍या करने वाला शूटर अरेस्‍ट

झारंखड के डाल्‍टनगंज जिले के मेदिनीनगर पुलिस और सदर थाना पुलिस ने संयुक्‍त कार्रवाई में मोहम्‍मदगंज के पत्रकार मनोज कुमार की हत्‍या करने वाले कुख्‍यात शूटर को अरेस्‍ट किया है. मेदिनीनगर थाना के बहलोलवा गांव से शूटर विजय शर्मा उर्फ गुरुजी उर्फ उदय को गिरफ्तार किया गया. वह मोहम्‍मदगंज थाना के गाजीबिहरा का मूल निवासी है. पुलिस ने उसके पास से नाइन एमएम की पिस्‍टल और चार कारतूत बरामद किए हैं.

झारंखड के डाल्‍टनगंज जिले के मेदिनीनगर पुलिस और सदर थाना पुलिस ने संयुक्‍त कार्रवाई में मोहम्‍मदगंज के पत्रकार मनोज कुमार की हत्‍या करने वाले कुख्‍यात शूटर को अरेस्‍ट किया है. मेदिनीनगर थाना के बहलोलवा गांव से शूटर विजय शर्मा उर्फ गुरुजी उर्फ उदय को गिरफ्तार किया गया. वह मोहम्‍मदगंज थाना के गाजीबिहरा का मूल निवासी है. पुलिस ने उसके पास से नाइन एमएम की पिस्‍टल और चार कारतूत बरामद किए हैं.

डीएसपी अजय कुमार ने बताया कि सदर थाना प्रभारी को सूचना मिली थी कि बहलोलवा गांव में कुछ अपराधी किसी घटना को अंजाम देने वाले हैं. इसी की घेरेबंदी के दौरान पुलिस को एक जगह लावारिश हालत में रखा ढाई सौ लीटर अवैध शराब मिला. पुलिस शराब को बहा ही रही थी कि कुछ लोग गांव से निकलकर जंगल की तरफ भागते दिखे. सुरक्षा बल के जवानों से इनमें से एक को पकड़ लिया. पूछताछ में उसने अपना नाम विजय शर्मा बताया तथा कई हत्‍याओं में वांछित निकला.

शूटर विजय शर्मा ने पुलिस के सामने कबूल किया कि मुहम्‍मदगंज के पत्रकार मनोज कुमार समेत आठ लोगों की हत्‍या उसने की है. गौरतलब है कि पत्रकार मनोज कुमार की हत्‍या 24 अक्‍टूबर 2009 में उनके घर के पास ही गोली मारकर कर दी गई थी. इस हत्‍याकांड में मनोज कुमार का भांजा अमित कुमार उर्फ छोटू गवाह था. हत्‍यारों ने बाद में उसकी भी हत्‍या गोली मारकर कर दी थी. छोटू का शव कायल नदी के बालू में गड़ा मिला था. पुलिस ने छोटू की हत्‍या में नवनीत और सोनू नाम के युवकों को गिरफ्तार किया था.

विजय वर्मा ने पुलिस को बताया कि पत्रकार मनोज की हत्‍या गांव के ही राजू सिंह और प्रेम सिंह के कहने पर की थी. उसकी मनोज से व्‍यक्तिगत रंजिश नहीं थी. बताया जा रहा है कि पुलिस उससे और सच उगलवाने की कोशिश कर रही है. संभावना है कि जल्‍द ही राजू सिंह और प्रेम सिंह को गिरफ्तार कर छोटू की हत्‍या का भी खुलासा किया जाएगा.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...