Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

सुख-दुख...

डीयू ने राष्‍ट्रपति के कार्यक्रम में पत्रकारों को घुसने नहीं दिया

दिल्ली विश्वविद्यालय के अधिकारियों के कुप्रबंधन की वजह से मान्यता प्राप्त पत्रकार विश्वविद्यालय में राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के कार्यक्रम को कवर नहीं कर सके. पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) से मान्यता प्राप्त संवाददाताओं और छाया पत्रकारों को विश्वविद्यालय परिसर के भीतर ओल्ड वाइस रीगल बिल्डिंग के बाहर सुरक्षाकर्मियों के साथ बहस करते देखा गया ताकि वे नवें दीक्षांत समारोह को कवर करने के लिए अंदर प्रवेश कर सकें.

दिल्ली विश्वविद्यालय के अधिकारियों के कुप्रबंधन की वजह से मान्यता प्राप्त पत्रकार विश्वविद्यालय में राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के कार्यक्रम को कवर नहीं कर सके. पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) से मान्यता प्राप्त संवाददाताओं और छाया पत्रकारों को विश्वविद्यालय परिसर के भीतर ओल्ड वाइस रीगल बिल्डिंग के बाहर सुरक्षाकर्मियों के साथ बहस करते देखा गया ताकि वे नवें दीक्षांत समारोह को कवर करने के लिए अंदर प्रवेश कर सकें.

मीडियाकर्मियों को पीआईबी कार्ड के आधार पर आयोजन स्थल में घुसने से रोका जा रहा था. गौरतलब है कि पीआईबी कार्ड सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय जारी करता है ताकि पत्रकार सरकारी विभागों में आ जा सकें जहां केंद्रीय सुरक्षा बलों की तैनाती रहती है. जब एक असंतुष्ट पत्रकार ने डीयू की रजिस्ट्रार अल्का शर्मा से संपर्क किया तो उन्होंने कहा, ‘‘मैंने सुरक्षाकर्मियों को पीआईबी कार्ड के आधार पर संवाददाताओं को प्रवेश करने की अनुमति देने का निर्देश दिया है. अगर वे अनुमति नहीं दे रहे हैं तो मैं कुछ नहीं कर सकती.’’

संयोग की बात है कि रजिस्ट्रार कार्यालय ने कल ई-मेल के जरिए कवरेज सुनिश्चित करने के लिए मीडिया संगठनों से संवाददाताओं का विवरण मांगा था. एक हिंदी दैनिक के पत्रकार ने कहा, ‘‘मैं नहीं जानता कि यह कैसे हुआ. मैंने अपना नाम दिया था लेकिन अब वे मुझे अनुमति नहीं दे रहे हैं. डीयू के अधिकारी भी फोन कॉल का जवाब नहीं दे रहे हैं.’’ उस पत्रकार के साथ उस समाचार पत्र का छायाकार भी था. (सहारा)

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...