Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

सुख-दुख...

”नेशनल हेराल्‍ड के सात सौ कर्मचारियों की मदद के लिए दिया गया पैसा”

कांग्रेस ने स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान शुरू किए गए समाचार पत्र नेशनल हेराल्ड की प्रकाशन संस्था एसोसिएटेड जर्नल्स को 90 करोड़ रुपए का ऋण देने को सही ठहराते हुए कहा कि ऐसा सात सौ कर्मचारियों की मदद करने और नेहरू-गांधी के विचारों के प्रचार प्रसार के लिए किया गया है। जनता पार्टी के अध्यक्ष सुब्रह्मण्यम स्वामी द्वारा किए गए इस खुलासे पर कांग्रेस महासचिव और मीडिया विभाग के अध्यक्ष जनार्दन द्विवेदी ने सफाई देते हुए कहा कि पार्टी ने यह राशि मुनाफा कमाने या व्यावसायिक उद्देश्य से नहीं दी, बल्कि पंडित जवाहर लाल नेहरू द्वारा स्थापित एसोसिएटेड जर्नल्स को पुनर्जीवित करने तथा उसे आगे बढ़ाने के लिए दिया। 

यह मदद उस समय दी गई, जब इस संस्थान की स्थिति खराब थी और इससे जुड़े सात सौ पत्रकार और गैर पत्रकारों का जीवन संकट में पड़ गया था। उन्होंने इस आरोप को गलत बताया कि यंग इंडियन ने एसोसिएटेड जर्नल्स को खरीद लिया है तथा उसका नामोनिशान समाप्त हो गया। कांग्रेस महासचिव ने कहा कि यह संस्थान अभी बरकरार है। यंग इंडियन ने सिर्फ उसके शेयर खरीदे हैं। एसोसिएटेड जर्नल्स को काम लायक बनाया जा रहा है तथा अखबार भी निकाला जाएगा। हालांकि उन्होंने यह बताने से इंकार कर दिया कि अखबार कब निकलेगा और उसका नाम क्या होगा। उल्लेखनीय है कि स्वामी ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी तथा उनके पुत्र राहुल गांधी पर निजी कंपनी बनाकर अखबारों की 1600 करोड़ की संपत्ति हड़पने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि यंग इंडियन कंपनी ने इन दोनों के 76 प्रतिशत शेयर हैं। (एजेंसी)
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...