Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

आवाजाही, कानाफूसी...

नोएडा में समाचार संपादक से चाकू के बल पर लूट

 

नोएडा : सेक्टर-57 में बदमाशों ने एक स्थानीय अखबार के समाचार संपादक के साथ लूटपाट की. बदमाश चाकू के बल पर उनसे पर्स व मोबाइल फोन लूटकर ले गए. उन्होंने घटना की शिकायत सेक्टर-58 कोतवाली में की है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. जानकारी के अनुसार हापुड़ निवासी विनम्र वृत्‍त त्‍यागी सेक्‍टर 57 में स्थित एक अखबार में समाचार संपादक के रूप में काम करते हैं. 

 

नोएडा : सेक्टर-57 में बदमाशों ने एक स्थानीय अखबार के समाचार संपादक के साथ लूटपाट की. बदमाश चाकू के बल पर उनसे पर्स व मोबाइल फोन लूटकर ले गए. उन्होंने घटना की शिकायत सेक्टर-58 कोतवाली में की है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. जानकारी के अनुसार हापुड़ निवासी विनम्र वृत्‍त त्‍यागी सेक्‍टर 57 में स्थित एक अखबार में समाचार संपादक के रूप में काम करते हैं. 
 
रविवार की रात साढ़े दस बजे भी वह अपना काम निपटाकर कार्यालय से घर जाने के लिए निकले थे. अभी वे कार्यालय से कुछ दूर ही पहुंचे थे कि पीछे से आए तीन बदमाशों ने उन्हें घेर लिया तथा उनसे लूट शुरू कर दी. लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने चाकू निकाल लिया तथा जान से मारने की धमकी दी.  इसके बाद बदमाश उनका पर्स और दो मोबाइल फोन लूटकर सेक्टर के सी ब्लॉक की ओर भाग निकले. 
 
श्री त्‍यागी के पर्स में पंद्रह सौ रुपये व एटीएम कार्ड था. उन्होंने घटना की सूचना अपने कार्यालय और कोतवाली सेक्टर-58 पुलिस को दी. रात में पुलिस ने बदमाशों की खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चला. श्री त्‍यागी ने अपने साथ हुई लूट की घटना की लिखित शिकायत की है. हालांकि पुलिस को अभी तक 
लूट करने वालों का कोई सुराग नहीं मिला है. 
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...