Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

आवाजाही, कानाफूसी...

पत्रकार अ‍रविंद सिंह बिस्‍ट, स्‍वेदश कुमार, राजकेश्‍वर सिंह एवं विजय शर्मा समेत आठ सूचना आयुक्‍त बने

लखनऊ : करीब एक साल तक चली जद्दोजहद के बाद आखिरकार गुरुवार को राज्य सूचना आयोग में में खाली पड़े सूचना आयुक्तों के आठ पदों पर नियुक्तियां सरकार ने नियुक्तियां कर दी है। इनमें चार पत्रकार शामिल हैं। पूर्वानुमान के अनुसार मुलायम सिंह यादव के समधी और पत्रकार अरविंद सिंह बिष्‍ट के अतिरिक्‍त पत्रकार कोटे से राजकेश्‍वर सिंह, स्‍वदेश कुमार व विजय शर्मा को सूचना आयुक्‍त बनाया गया है।

लखनऊ : करीब एक साल तक चली जद्दोजहद के बाद आखिरकार गुरुवार को राज्य सूचना आयोग में में खाली पड़े सूचना आयुक्तों के आठ पदों पर नियुक्तियां सरकार ने नियुक्तियां कर दी है। इनमें चार पत्रकार शामिल हैं। पूर्वानुमान के अनुसार मुलायम सिंह यादव के समधी और पत्रकार अरविंद सिंह बिष्‍ट के अतिरिक्‍त पत्रकार कोटे से राजकेश्‍वर सिंह, स्‍वदेश कुमार व विजय शर्मा को सूचना आयुक्‍त बनाया गया है।

इनके अतिरिक्‍त वकील पारस नाथ गुप्ता, हैदर अब्बास रिजवी, अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष हाफिज मो. उस्मान तथा मुख्यमंत्री के करीबी गजेंद्र यादव को सूचना आयुक्त नियुक्त किया गया है। इसमें बसपा के कोटे से दो आयुक्तों की नियुक्ति की गई है। सूचना आयुक्तों के आठ रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए पिछले एक साल के दौरान दो बार विज्ञापन निकाले गए। पहली बार विज्ञापन के बाद छह सौ से ज्यादा आवेदन आए, लेकिन सुप्रीम कोर्ट की ओर से गाइडलाइन जारी किए जाने के कारण चयन प्रक्रिया लटक गई।

बाद में सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन के अनुसार दोबारा विज्ञापन निकालकर आवेदन मांगे गए। सूचना आयुक्तों की नियुक्ति को लेकर सरकार और राजभवन के बीच लंबी खींचतान भी चली। कई लोगों ने तरह तरह से एप्रोच लगाया। सूचना आयुक्‍त की कुर्सी तक पहुंचने के लिए हर जोड़ तोड़ किए गए, लेकिन सफलता चुनिंदा लोगों को ही मिली। इस मामले पर मुख्यमंत्री को कई बार राज्यपाल से मिलने राजभवन भी गए।  

सूत्रों का कहना है कि पिछले सप्ताह चयन समिति की ओर से भेजी सिफारिशों पर राजभवन ने आपत्तियां लगाते हुए सरकार से कुछ और जानकारियां मांगी थीं। सरकार ने समस्‍त आपत्तियों को दूर करके राजभवन को पत्रावली भेजी थी जिसे राज्यपाल ने हरी झंडी दे दी। इसके बाद गुरुवार देर शाम प्रशासनिक सुधार विभाग के सचिव एसपी गोयल ने आठ सूचना आयुक्तों की नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए। जल्द ही इन्हें शपथ ग्रहण कराई जाएगी जिसके बाद वे कार्यभार संभाल लेंगे।

अधिसूचना जारी होने के बाद से कई लोगों को झटका लगा है। लखनऊ के कई पत्रकार सूचना आयुक्‍त बनने की कोशिश में दिन रात जुटे थे। कई ने तमाम तरह से अपने पुराने नए राजनीतिक आकाओं को खुश करने की कोशिश भी कि ताकि सूचना आयुक्‍त का पद उन्‍हें मिल सके। लेकिन कई दल बदलू टाइप के पत्रकारों की हकीकत जान चुकी सपा सरकार ने चुनिंदा लोगों को सूचना आयुक्‍त नियुक्‍त करके रंगा सियारों की मंशा पर पानी फेर दिया।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...