Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

सुख-दुख...

पत्रकार राकेश क्रांति पर हमला करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

हिसार : हिसार पुलिस ने 16 दिसंबर की रात दैनिक भास्‍कर के ब्‍यूरोचीफ राकेश क्रांति पर हमला करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। चारों को गुरुवार को अदालत में पेश किए जाएगा। पुलिस का कहना है कि वह अदालत से मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में करने की मांग करेगी। हिसार के एसपी बी सतीश बालन ने बुधवार शाम अपने निवास पर आयोजित पत्रकार वार्ता में इस बात की जानकारी दी। उन्‍होंने बताया कि पुलिस आरोपियों को रिमांड पर भी लेगी।

उल्‍लेखनीय है कि 16 दिसंबर की रात कार्यालय से घर जाते समय पत्रकार राकेश पर डाबड़ा चौक के पास चार अज्ञात हमलावरों ने जानलेवा हमला कर दिया था। जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। साइबर सेल की मदद से जांच में जुटी एसटीएफ ने हमले के आरोप में अनिल, प्रिंस व उनके दो अन्य साथी सोनू व बाबा उर्फ नायक को गिरफ्तार किया। एसपी ने बताया कि बाबा के खिलाफ इससे पूर्व भी मारपीट के चार मामले दर्ज हैं। अन्य आरोपियों का फिलहाल आपराधिक रिकार्ड सामने नहीं आया है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने हमले की बात कबूल की है। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में एक खबर के प्रकाशन से आरोपयिों की नाराजगी की बात सामने आई है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...