अंबाला शहर के पत्रकार शशि मल्होत्रा का बृहस्पतिवार सुबह हृदय गति रूकने से निधन हो गया। वे 47 वर्ष के थे। मल्होत्रा के परिजनों ने उनकी इच्छा के अनुसार उनका र्पाथिव शरीर महर्षि मारकंडेश्वर मेडिकल कॉलेज को दान कर कर दिया। मल्होत्रा ने अपने जीते जी देहदान का संकल्प लिया था। वे अविवाहित थे।
मल्होत्रा के निधन पर मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा, प्रदेश काग्रेस के अध्यक्ष फूलचंद मुलाना, विधायक विनोद शर्मा, मुख्य संसदीय सचिव राम किशन, जिला ग्रामीण काग्रेस कमेटी के अध्यक्ष निर्मल सिंह, पूर्व मीडिया कोआर्डिनेटर दलीप चावला बिट्टू, मीडिया सेल के पूर्व प्रदेश महासचिव लखविंद्र लक्खा, शहरी अध्यक्ष हरीश सासन आदि ने शोक प्रकट किया। बड़ी संख्या में उपस्थित शहरवासियों ने स्वर्गीय मल्होत्रा को अंतिम विदाई दी। मल्होत्रा जीवन भर लेखन और पाठन से जुड़े रहे। वह राष्ट्रीय देश की मुख्य समस्याओं पर कविताएं भी लिखते थे।