Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

पत्रकार सरताज से लूट के मामले में पांच के खिलाफ मुकदमा

गाजियाबाद ज़िले में एक पत्रकार के साथ अभद्रता व बदतमीजी करने और कैमरा छीनने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों के विरुद्ध लूट का मुकदमा दर्ज़ किया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. अभी तक कोई भी आरोपी पुलिस की गिरफ्त में नहीं आया है. पत्रकार के साथ यह घटना बीते 16 अप्रैल को घटित हुई थी.

गाजियाबाद ज़िले में एक पत्रकार के साथ अभद्रता व बदतमीजी करने और कैमरा छीनने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों के विरुद्ध लूट का मुकदमा दर्ज़ किया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. अभी तक कोई भी आरोपी पुलिस की गिरफ्त में नहीं आया है. पत्रकार के साथ यह घटना बीते 16 अप्रैल को घटित हुई थी.

16 अप्रैल को एक युवक ने विधायक जाकिर अली के ऑफ़िस का शीशा तोड़ दिया था, जिसमें युवक घायल हो गया था. एक दैनिक अख़बार का पत्रकार सरताज मौके पर घायल युवक की फ़ोटो खींच रहा था. आरोप है कि तभी विधायक के सुरक्षाकर्मियों ने पत्रकार के साथ बदतमीज़ी की और कैमरा छीन लिया. पत्रकार ने पांच आरोपियों के ख़िलाफ़ मुकदमा दर्ज कराने के लिए थाने में तहरीर दी थी.

पुलिस कई दिन जांच के नाम पर मामला टालती रही, लेकिन शनिवार को उसे मुकदमा दर्ज करना पड़ा. थाना प्रभारी गोरखनाथ यादव का कहना है कि पांच अज्ञात हमलावरों के ख़िलाफ़ लूट का मामला दर्ज किया गया है. जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...