Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

प्रिंट-टीवी...

पिछले दस दिनों से ब्‍लैकआउट है भारत समाचार चैनल

: ऑफिस में लटका हुआ है ताला : भोपाल। जन्म के साथ ही विवादों में घिरा मध्य प्रदेश एवं छत्तीसगढ का क्षेत्रीय न्यूज चैनल भारत समाचार एक बार फिर विवादों में है। लगता है कि विवादों और भारत समाचार का चोलीदामन का साथ है। पहले मनोज सैनी, वीरेन्द्र शर्मा, रिजवान खान और उनके सहयोगियों ने भारत समाचार के मालिक आदर्श कुशवाहा को जमकर चूना लगाया। एक भाई ने तो उसी कमाई से सहारा समय की बड़ी हस्ती को 5 लाख रुपये देकर पुनः सहारा में जगह बना ली और आज सहारा के मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में बिना पद और योग्यता के ब्यूरोचीफ बने हुए है।

: ऑफिस में लटका हुआ है ताला : भोपाल। जन्म के साथ ही विवादों में घिरा मध्य प्रदेश एवं छत्तीसगढ का क्षेत्रीय न्यूज चैनल भारत समाचार एक बार फिर विवादों में है। लगता है कि विवादों और भारत समाचार का चोलीदामन का साथ है। पहले मनोज सैनी, वीरेन्द्र शर्मा, रिजवान खान और उनके सहयोगियों ने भारत समाचार के मालिक आदर्श कुशवाहा को जमकर चूना लगाया। एक भाई ने तो उसी कमाई से सहारा समय की बड़ी हस्ती को 5 लाख रुपये देकर पुनः सहारा में जगह बना ली और आज सहारा के मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में बिना पद और योग्यता के ब्यूरोचीफ बने हुए है।

सहारा समय चैनल समेत कई जगहों पर वरिष्ठ पदों पर काम कर चुके प्रकाश तिवारी ने आदर्श का दामन थामा। आदर्श पत्रकारिता का नया प्रकाश का नया स्लोगन देकर भारत समाचार को  पुर्नस्थापित किया। प्रकाश तिवारी तो प्रकाशमान हो गये किन्तु प्रकाश की चकाचौंध में आदर्श कहीं खो गये। बस यहीं से अहम का टकराव प्रारंभ हुआ और बात इतनी बिगड गई की प्रकाश तिवारी आदर्श को आंखों में पडे कंकड़ की तरह चुभने लगे। प्रकाश तिवारी की दुकान बंद करने के लिये आदर्श ने ग्वालियर में नया सेटटप स्थापित कर नियंत्रण अपने हाथ में कर लिया। इससे भड़क कर प्रकाश ने एम.पी.नगर थाने में आदर्श कुशवाहा और उनके सहयोगी अरविन्द गौर के खिलाफ पिछले तीन माह से कर्मचारियों का वेतन और ऑफिस का किराया ना देने की प्राथमिकी दर्ज कराई।

भारत समाचार पहला ऐसा चैनल है जो लम्बे समय से बन्द पड़ा है, इसकी सूचना प्रबंधन ने ना ही सूचना प्रसारण मंत्रालय को दी और ना ही अन्य संबंधित विभागों को। आईबीएन मिनिस्ट्री की गाईड लाइन के अनुसार कोई भी चैनल बिना किसी अनुमति के 48 घंटे से ज्यादा देर तक बंद नहीं रह सकता लेकिन भारत समाचार पिछले 10 दिनों से बन्द पड़ा है और संबंधित अधिकारियों ने इस पर संज्ञान नहीं लिया है। भारत समाचार के कर्मचारी दर-दर भटक रहे है उनकी कोई सुनने वाला नहीं है प्रकाश ने सारा ठीकरा आदर्श पर फोड़ दिया है। अपने संबंधों के चलते प्रकाश तिवारी ने विज्ञापनों के सारे देयकों का भुगतान रूकवा दिया है।

एक पत्रकार द्वारा भेजा गया पत्र.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...