Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

गाजीपुर

पुलिस उत्पीड़न से त्रस्त गाजीपुर की जनता ने थानेदार की गाड़ी और पुलिस चौकी को आग के हवाले किया

Braj Bhushan Dubey : आज एक बडी परीक्षा से गुजरना हुआ है मुझे। गाजीपुर जनपद के जंगीपुर थानान्‍तर्गत नसीरपुर गांव के एक दलित युवक को पुलिस ले गयी थी, 20 वर्षीय घनश्‍याम थाने से आया और आज सुबह उसकी तबीयत खराब हुयी। 108 नम्‍बर की गाड़ी से हास्‍पीटल जाते वक्‍त उसकी रास्‍ते में मौत हो गयी। गुस्‍साई भीड ने घनश्‍याम की लाश नसीरपुर चौराहे पर रखकर जाम लगाया। थानाध्‍यक्ष दुल्‍लहपुर की गाड़ी फूंक दी गयी और हंसराजपुर पुलिस चौकी में भी आग लगा दी गयी।

मैं पहुंचा तो थाने की गाड़ी धू-धू कर जल रही थी। मोर्चा सम्‍भाला और गुस्‍साये लोगों को समझाना शुरू किया। आक्रोशित लोग लग रहा था कि हमें भी पीट देंगे या गाली गलौज करेंगे किन्‍तु अधिकांश हमारी बात से सहमत थे। भीड़ मांग कर रही थी कि दोषी थानाध्‍यक्ष को सामने लाया जाय। कई पुलिस क्षेत्राधिकारी, एसपी सिटी, उप जिलाधिकारी आदि सहमे हुये थे किन्‍तु जखनियां के युवा उप जिलाधिकारी अमित सिंह साहस और संयम के साथ डटे हुये थे। मौके पर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक भी पहुंचे। काफी प्रयास के बाद लाश पोस्‍टमार्टम के लिये गयी। एसपी ने थानाध्‍यक्ष को तत्काल निलम्बित कर दिया।

गाजीपुर के आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष ब्रज भूषण दुबे के फेसबुक वॉल से.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...