Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

सुख-दुख...

पैसे की खातिर पुलिस ने फर्जी मामला लिखा : रवि पारीख

नासिक के पत्रकार रवि पारीख ने सरकारवाडी पुलिस स्‍टेशन में दर्ज किए गए चार सौ बीसी के मुकदमे को फर्जी बताते हुए कहा है कि पुलिस ने सारा ड्रामा पैसों के लिए रचा. रवि ने बताया कि जिस कार को दूसरे का बताया जा रहा है वह मेरे कजिन भरत पारीख का है, जो मुंबई में रहते हैं. रवि ने बताया कि भरत ने यह गाड़ी किसी को बेच दी थी. कागज अभी ट्रांसफर नहीं हुए थे. उक्‍त व्‍यक्ति ने कार किसी गलत जगह पर खड़ी कर दी थी, जिसके चलते पुलिस कार को उठाकर थाने ले आई. इसकी जानकारी कार खरीदने वालों ने भरत भाई को दी. भरत भाई का फोन आने के बाद मैं मामले के बारे जानने के लिए पुलिस स्‍टेशन पहुंचा था.

रवि का कहना है कि बस इतनी से बात को कुछ लोगों ने बढ़ा चढ़ाकर लिख दिया. पुलिस ने गलत तरीके से मामला दर्ज किया है. कोर्ट में गाड़ी के लिए केस किया जा चुका है. जल्‍द ही सब कुछ स्‍पष्‍ट हो जाएगा. अगर मैं गलत होता तो पुलिस अब तक अरेस्‍ट कर चुकी होती. इस मामला से मेरा कोई लेना देना भी नहीं था, तो फर्जी कागजात प्रस्‍तुत करने का सवाल कहां से पैदा होता है. पुलिस ने पैसा नहीं मिलने के चलते ये सब ड्रामा रच डाला. भरत भाई ने कोर्ट में एफिडेविट भी दे दिया है, जिससे स्‍पष्‍ट है कि इस मामले से मेरा कोई सरोकार नहीं है. उनका कहना है कि कुछ साथियों ने ही जानबूझकर मेरे खिलाफ साजिश रची और सफल रहे.

मूल खबर पढ़ने के लिए इस शीर्षक पर क्लिक करें –  पत्रकार रवि पारीख के खिलाफ एफआईआर,  न्यूज एक्सप्रेस से हटाए गए

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...