Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

फ्रीलांस फोटोग्राफर का कैमरा छिनवा लिया दीपक चौरसिया ने!

अरविंद केजरीवाल से भिड़ चुके तथा जस्टिस काटजू से गेट आउट सुन चुके इंडिया न्‍यूज के एडिटर इन चीफ दीपक चौ‍रसिया एक बार फिर चर्चा में हैं. दीपक चौरसिया पर फ्रीलांसिंग फोटोग्राफी करने वाले राकेश बंसल ने अपनी टीम के साथ मिलकर कैमरा छीनने का आरोप लगाया है. उन्‍होंने इसकी शिकायत भी पुलिस से की है. पुलिस ने अभी मामला दर्ज नहीं किया है. शिकायत की जांच चल रही है. 

अरविंद केजरीवाल से भिड़ चुके तथा जस्टिस काटजू से गेट आउट सुन चुके इंडिया न्‍यूज के एडिटर इन चीफ दीपक चौ‍रसिया एक बार फिर चर्चा में हैं. दीपक चौरसिया पर फ्रीलांसिंग फोटोग्राफी करने वाले राकेश बंसल ने अपनी टीम के साथ मिलकर कैमरा छीनने का आरोप लगाया है. उन्‍होंने इसकी शिकायत भी पुलिस से की है. पुलिस ने अभी मामला दर्ज नहीं किया है. शिकायत की जांच चल रही है. 

राकेश बंसल ने पुलिस को दी गई अपनी शिकायत में लिखा है कि 21 तारीख को जंतर-मंतर पर आयोजित इंडिया न्‍यूज के कार्यक्रम में दीपक चौरसिया और कुछ लोगों के बीच भिड़त हो गई. मैंने इसकी तस्‍वीर अपने कैमरे में उतार ली. इस घटना से नाराज दीपक चौरसिया ने अपने कुछ लोगों को आदेश देकर मेरा कैमरा छीनवा लिया. कैमरा छीनने वालों में एक महिला भी शामिल थी. राकेश ने आगे लिखा है कि उन्‍होंने दीपक चौरसिया को कहा कि वो गरीब फोटोग्राफर हैं तथा इस तरह का कृत्‍य पत्रकार तथा पत्रकारिता के खिलाफ है. इसके बावजूद उन लोगों ने मेरा कैमरा वापस नहीं लौटाया.

राकेश का कहना है कि वो अपना कैमरा वापस पाने के लिए कई बार दीपक चौरसिया के इंडिया न्‍यूज ऑफिस गए परन्‍तु वहां से उन्‍हें टाल दिया गया. अब तक उनका कैमरा उन्‍हें वापस नहीं मिला है. इसके बाद राकेश ने पुलिस में अपनी शिकायत दर्ज कराई है. इस मामले को लेकर फेसबुक पर भी चर्चा शुरू हो चुकी है. फोटोजर्नलिस्ट दीपक मलिक ने अपने एफबी पर इसी संदर्भ में लिखा कि – Deplorable action by Deepak Chaurasia of India News television channel. Chaurasia along with his crew snatched the camera equipment of a freelance photographer Rakesh Singh 5 days ago at Jantar Mantar. No logical reason was given for their lawlessness. Chaurasia, When contacted to return the camera equipment, wrote back : "Sir am doing it gve me a day". Equipment "stolen" from Rakesh Singh includes a Canon 5D Mark II, 24-105mm lens, Canon Speedlight 800 DX, bought by his mother, after she sold off some of her jewellery.

हालांकि अब इस मामले में कितनी सच्‍चाई है यह तो जांच का विषय है. इस संदर्भ में दीपक चौरसिया का पक्ष जानने के लिए कॉल किया गया तो उन्‍होंने फोन पिक नहीं किया. जिससे उनका पक्ष नहीं जाना जा सका. नीचे राकेश बंसल द्वारा पुलिस को दी गई लिखित शिकायत की प्रति.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...