साल 2012 बीटीवी के लिए बहुत बुरा रहा। करीब 2 दर्जन से ज्यादा कर्मचारियों ने चैनल को अलविदा कहा। कई तो ऐसे थे जो चैनल की शुरुआत से जुड़े हुए थे। खबर ये है कि डेढ़ साल पहले ईटीवी से बतौर आउटपुट हेड बीटीवी पहुंचे आशीष मिश्रा ने भी इस्तीफा दे दिया है। आशीष अपनी नई पारी की शुरूआत जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ से कर रहे हैं।
पिछले एक माह पहले ही आउटपुट से ही आदित्य श्रीवास्तव ने इस्तीफा दिया था। आदित्य ने भी आपनी नई पारी जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ से शुरू की है। आदित्य के बाद आशीष मिश्रा का इस्तीफा बीटीवी के आउटपुट डिपार्टमेंट को बड़ा झटका है। ऐसे में खबर ये भी है कि आशीष मिश्रा की जगह बंसल न्यूज के एक वरिष्ठ पत्रकार ज्वाइन कर रहे हैं। वे बंसल न्यूज की कार्यप्रणाली से परेशान थे।





