आज समाज से खबर है कि आईटीवी समूह के एमडी कार्तिकेय शर्मा की घोषणा के बाद अब अखबार के प्रिंट लाइन में भी बदलाव होने वाला है. द संडे गार्जियन की शानदार लांचिंग से गदगद कार्तिकेय शर्मा ने मीटिंग करके पहले ही अजय शुक्ला को आज समाज का प्रधान संपादक घोषित कर दिया था. अब सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि अखबार के प्रिंट लाइन में भी बुधवार यानी 24 अक्टूबर से बदलाव होने जा रहा है.
रवीन ठुकराल के एक साल के लिए कनाडा जाने के बाद उनके उत्तराधिकार को लेकर जो संशय थे वे अब पूरी तरह खतम हो गए हैं. रवीन की कुर्सी अब पूरी तरह अजय शुक्ला को सौंप दी गई है. कल से प्रिंट लाइन में अजय शुक्ला का नाम जाने के बाद सारे सवालों पर विराम लग जाएगा. आरएनआई को भी इसकी सूचना दे दी गई है. राजीव रंजन नाग का नाम प्रिंट लाइन में जाने के बाद जो अजय शुक्ला के कद को लेकर जो संशय था उस पर भी विराम लग जाएगा. इसके साथ राजीव रंजन नाग का नाम भी प्रिंट लाइन से हट जाएगा. सीनियर एसोसिएट एडिटर के रूप में संजीव शुक्ल का नाम प्रकाशित किया जाएगा.