: कानाफूसी : पंजाब के डिप्टी चीफ मनिस्टर सुखबीर बादल का बठिंडा में सभी पत्रकारों की मौजूदगी में प्रेस क्लब के प्रधान एसपी शर्मा को पत्रकारों की पॉपुलेशन बढ़ने की बात कहकर ताना मारने और इनकी फैमिली प्लांनिंग करने की बात कह बेइज्जत करने पर उनकी चुप्पी कोई आश्चर्य की बात नहीं है। बताया जा रहा है कि दीवाली के मौके पर सत्ताधारी दल की तरफ से बठिंडा के पत्रकारों को ब्लैकबेरी और सैमसंग टैब मोबाइल गिफ्ट किए थे। साथ में काजू की टोकरी और शराब की पेटी भी दी गई।
बतया जा रहा है कि यह सौगात भी इन्हीं उपरी दर्जे के लोगों को मिली जो सुखबीर के समक्ष प्रेस वालों की फैमिली प्लानिंग की बात पर जोरदार ठहाके लगा रहे थे। यह भी पता चला है कि डिप्टी चीफ मनिस्टर इससे पहले पत्रकारों को शराबी और क्रिमिनल तक कह चुके हैं। वह भी बठिंडा में अपने गांव जाने वाले पुल के उदघाटन के समागम के दौरान अगस्त माह में। बताया यह भी जा रहा है कि बठिंडा में कुछेक पत्रकार सरकारी आशीर्वाद से सस्ती आवासीय व खान-पान की सुविधा का भी लुत्फ उठा रहे हैं। जिस वजह से वह सुखबीर की बातों पर बुरा मानने और विरोध करने की जगह दांत निकालकर ठहाके लगाते रहे।