Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

आवाजाही, कानाफूसी...

भास्कर के दो संपादकों राघवेंद्र सिंह और डा. संतोष मानव के बारे में सच क्या है?

कुछ रोज पहले भड़ास के पास एक भरोसेमंद सूत्र ने खबर भेजी कि राघवेंद्र सिंह और डा. संतोष मानव का भास्कर से बाय बाय हो चुका है. खबर जब भड़ास पर छपी तब राघवेंद्र ने फोन कर इन सूचनाओं का खंडन किया और खुद को मेडिकल लीव पर बताया. हफ्ते भर भी नहीं बीते होंगे कि फिर से खबर आई है कि इन दोनों के साथ सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है. फिर जब राघवेंद्र से संपर्क किया गया तो उन्होंने मेडिकल लीव पर होने की बात दुहराई.

कुछ रोज पहले भड़ास के पास एक भरोसेमंद सूत्र ने खबर भेजी कि राघवेंद्र सिंह और डा. संतोष मानव का भास्कर से बाय बाय हो चुका है. खबर जब भड़ास पर छपी तब राघवेंद्र ने फोन कर इन सूचनाओं का खंडन किया और खुद को मेडिकल लीव पर बताया. हफ्ते भर भी नहीं बीते होंगे कि फिर से खबर आई है कि इन दोनों के साथ सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है. फिर जब राघवेंद्र से संपर्क किया गया तो उन्होंने मेडिकल लीव पर होने की बात दुहराई.

उधर, संतोष मानव बता रहे हैं कि वे भी भास्कर के आफिस में हैं. ऐसे में तो यही मानना चाहिए कि इन दोनों संपादकों के साथ भास्कर में सब कुछ स्मूथ चल रहा है. पर वहीं सूत्र अपनी बात पर अड़े हैं कि रांची के संपादक राघवेंद्र और जमशेदपुर के संपादक संतोष सिंह मानव महीने भर की नोटिस पर चल रहे हैं. नोटिस के बाद से ही रांची के संपादक राघवेंद्र मेडिकल लीव पर हैं और दिल्‍ली चले गए हैं. यहां तक चर्चा है कि रांची में राघवेंद्र के स्‍थान पर चंडीगढ के सीनियर न्‍यूज एडिटर अंकित शुक्‍ला को एडिटर बनाया जा रहा है.  अंकित इससे पहले रांची भास्‍कर की लांचिंग का हिस्‍सा रह चुके हैं और वे नेशनल एडिटर कल्‍पेश यागनिक के खासमखास हैं.

इधर संतोष सिंह मानव के बारे में बताया जाता है कि इन्हें भोपाल से झारखंड भेजने के पीछे भास्‍कर के स्‍टेट एडिटर अभिलाष खांडेकर की प्रमुख भूमिका रही थी. लेकिन वर्तमान में जब अभिलाष खांडेकर खुद मुसीबत में हैं तो संतोष मानव को यहां बचाने वाला भी कोई नजर नहीं आ रहा. जमशेदपुर में बतौर एडिटर अमरकांत को मौका मिलने की उम्‍मीद है. अमरकांत को हाल ही में रांची में न्‍यूज एडिटर सिटी बनाया गया है.

राघवेंद्र और संतोष मानव दोनों ने ही सभी चर्चाओं को निराधार और बेसिर पैर का करार दिया है. इनका कहना है कि कुछ लोग जान बूझ कर शरारत भरी बातें फैला रहे हैं. भास्कर प्रबंधन की तरफ से उन दोनों को ही कोई भी नोटिस, चेतावनी या संदेश नहीं दिया गया है. संतोष मानव ने बताया कि वे आफिस में काम पर हैं. राघवेंद्र का कहना है कि वे स्वास्थ्य कारणों से छुट्टी पर हैं और 20 तारीख तक अवकाश पर रहेंगे. फिर उसके बाद ज्वाइन कर लेंगे. (कानाफूसी)

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...