हिंदुस्तान टाइम्स डॉट कॉम के संपादक विजय थापा ने इस्तीफा दे दिया है। ऐसी खबरें हैं कि वो एबीपी न्यूज ज्वॉइन कर रहे हैं। विजय एचटी के पहले स्टार न्यूज, इंडिया टुडे इंगलिश और टाइम्स आफ इंडिया में भी अच्छे पदों पर रह चुके हैं।
उधर, भास्कर और पत्रिका से संपादकीय विकेट गिरने का सिलसिला जारी है। दैनिक भास्कर, भोपाल के नेशनल न्यूज रूम से निहार रंजन सक्सेना ने रिजाइन कर दिया है। उन्होंने नईदुनिया ज्वाइन कर लिया है। पत्रिका, भोपाल से वागीश मिश्रा ने इस्तीफा देकर नईदुनिया, इंदौर ज्वाइन कर लिया है। उन्हें सेंट्रल डेस्क पर तैनात किया गया है।
हिंदुस्तान, दिल्ली के दिल्ली डेस्क से सीनियर सब सागर पाटील ने इस्तीफा देकर नईदुनिया, इंदौर ज्वाइन कर लिया है। डीबी स्टार, इंदौर से रिपोर्टर उदय प्रताप सिंह ने रिजाइन कर दिया है। उन्होंने आईनेक्स्ट में बतौर रिपोर्टर ज्वाइन किया है। ऐसी खबरें हैं कि भारत के मालवांचल और दूसरे संस्करणों से और भी विकेट गिर सकते हैं।
पत्रिका भोपाल और इंदौर संस्करण भी अलर्ट पर हैं और वो अपने लोगों को खुश करने में जुटे हैं। उधर नईदुनिया के लोगों को अपनी खींचने का प्रयास भी जारी रखे हुए हैं। इंदौर सिटी भास्कर के कार्य से डीबीस्टार के स्थानीय संपादक मनोज बिनवाल को रिलीव कर दिया गया है। अब वो केवल डीबीस्टार ही देखेंगे। इंदौर भास्कर में पिछले लगभग एक साल से उथल पुथल का महौल बना हुआ है।