Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

मुरली मनोहर जोशी ने जी न्‍यूज के सुमित अवस्‍थी को धमकाया

नई दिल्ली। भाजपा नेता मुरली मनोहर जोशी के एक इंटरव्यू ने पार्टी को एक नई मुश्किल में डाल दिया है। अपनी पार्टी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी पर सवाल पूछे जाने पर बीजेपी नेता मुरली मनोहर जोशी इस कदर भड़क गए कि उन्होंने जी न्यूज के रिपोर्टर सुमित अवस्‍थी को इंटरव्यू की रिकॉर्डिंग डिलीट करने को कहा और धमकी तक दी।

नई दिल्ली। भाजपा नेता मुरली मनोहर जोशी के एक इंटरव्यू ने पार्टी को एक नई मुश्किल में डाल दिया है। अपनी पार्टी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी पर सवाल पूछे जाने पर बीजेपी नेता मुरली मनोहर जोशी इस कदर भड़क गए कि उन्होंने जी न्यूज के रिपोर्टर सुमित अवस्‍थी को इंटरव्यू की रिकॉर्डिंग डिलीट करने को कहा और धमकी तक दी।

जी न्यूज चैनल का दावा है कि बीच इंटरव्यू में जोशी ने रिपोर्टर से कहा कि मोदी से जुड़े सवाल न पूछें। बनारस से सांसद और कानपुर से बीजेपी उम्मीदवार जोशी ने न सिर्फ फुटेज देखी बल्कि उसे डिलीट करने को भी कहा। जब रिपोर्टर ने ऐसा करने से इनकार किया तो कथित रूप से जोशी ने उन्हें धमकाया और कहा कि डिलीट नहीं किया तो घर से बाहर नहीं जा पाएंगे।

गौरतलब है कि जी न्यूज से खास बातचीत के दौरान जोशी से जब मोदी के बारे में सवाल पूछा गया तो उन्होंने किसी भी सवाल का जवाब देने से इन्कार कर दिया। मोदी पर सवाल पूछने से भी मना कर दिया। बार-बार मोदी के बारे में सवाल पूछे जाने पर जोशी इतना क्रोधित हो गए कि उन्होंने इंटरव्यू का फुटेज डिलीट करने को कहा। परंतु पत्रकार ने ऐसा करने से मना कर दिया। इसपर जोशी ने पत्रकार को धमकी देते हुए कहा कि रिकार्डिग डिलीट नहीं की तो घर से बाहर नहीं निकल पाओगे।

उल्‍लेखनीय है कि कि वाराणसी से सांसद मुरली मनोहर जोशी को नरेंद्र मोदी के लिए अपना निर्वाचन क्षेत्र बदलना पड़ा। जोशी इस बार लोस चुनाव में कानपुर सीट से मैदान में हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि अपनी संसदीय सीट छोड़ने के लिए मजबूत हुए जोशी इसी वजह से मोदी से नाराज हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...