Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

प्रिंट-टीवी...

मुश्किलों से मिली कुछ राहत : महुआ का यूपी-उत्‍तराखंड चैनल लांच

: बिहार में फिर हुआ नम्‍बर वन : काफी उठापटक के दौर से गुजर रहे महुआ न्यूज़ में एक साथ तीन खबरों ने यहां के माहौल को थोड़ी राहत पहुंचाई है। बुधवार (14 दिसम्बर) को महुआ मीडिया का यूपी उत्तराखंड न्यूज चैनल औपचारिक रूप से लांच हो गया। महुआ की परम्परा के मुताबिक न्यूजरूम में पूजन और हवन हुआ। सुबह 11 बजे पहला बुलेटिन हिट हुआ। पहले एंकर रहे दीप सिंह परिहार और आस्था कौशिक। न्यूज़रूम में लाइव किया प्रत्यूष ने।

: बिहार में फिर हुआ नम्‍बर वन : काफी उठापटक के दौर से गुजर रहे महुआ न्यूज़ में एक साथ तीन खबरों ने यहां के माहौल को थोड़ी राहत पहुंचाई है। बुधवार (14 दिसम्बर) को महुआ मीडिया का यूपी उत्तराखंड न्यूज चैनल औपचारिक रूप से लांच हो गया। महुआ की परम्परा के मुताबिक न्यूजरूम में पूजन और हवन हुआ। सुबह 11 बजे पहला बुलेटिन हिट हुआ। पहले एंकर रहे दीप सिंह परिहार और आस्था कौशिक। न्यूज़रूम में लाइव किया प्रत्यूष ने।

चैनल लांचिंग पूजा में महुआ ग्रुप की डायरेक्टर श्रीमती मीना तिवारी और ग्रुप एडिटर राणा यशवंत सपत्नीक शामिल हुए। पूरी टीम सुबह से जुटी थी और सबके चेहरे खुशी के मारे खिले हुए थे। महुआ के यूपी-उत्तराखंड चैनल की प्लानिंग कई महीने पहले हो चुकी थी, लेकिन कुछ तकनीकी वजहों से ये अब जाकर लांच हो पाया। वैसे अभी ये सॉफ्ट लांचिंग है। करीब हफ्ते भर बाद ये पूरी तरह से लांच हो जाएगा और यूपी-उत्तराखंड के कोने कोने में देखा जा सकता है।

दूसरी खुशखबरी टीआरपी की है। महुआ का बिहार-झारखंड चैनल लगातार पांचवें हफ्ते नम्बर वन की कुर्सी पर कायम है। इस हफ्ते चैनल की टीआरपी 33 से बढ़कर 34 हो गई, वहीं प्रतिद्वंद्वी ई टीवी बिहार-झारखंड 28 से खिसककर 24 पर पहुंच गया है। सबसे बुरी हालत मौर्या टीवी की है। कभी ये नम्बर वन पर पहुंच चुका था, लेकिन इस हफ्ते बिहार में उसकी टीआरपी 7 पर पहुंच चुकी है।

तीसरी और धांसू खुशखबरी बिहार न्यूज चैनल की है और बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान से जुड़ी हुई है। मंगलवार को शाहरुख अपनी फिल्म डॉन-2 के प्रमोशन के लिए पटना आने वाले थे। शाहरुख नहीं पहुंचे तो उनके चाहने वाले बेकाबू हो गए, पुलिस को लाठियां चलानी पड़ीं। इसके बाद शाहरुख ने खुद इच्छा जाहिर की कि वो अपनी बात सिर्फ महुआ न्यूज के जरिए लोगों तक पहुंचाना चाहते हैं। चैनल पर उनका फोनो चला और शाहरुख ने जिंदगी में पहली बार 22 मिनट का फोनो किसी चैनल पर दिया और वो चैनल था महुआ न्यूज़। बाकी सभी चैनलों ने शाहरुख के फोन के लिए कोशिशें कीं, लेकिन कोई और कामयाब नहीं हो पाया। शाहरुख को पता था कि महुआ न्यूज़ पर वो आएंगे तो उनकी बात पूरे बिहार-झारखंड तक पहुंचेगी, इसीलिए उन्होंने अपनी बात रखने का जरिया महुआ न्यूज़ को चुना।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...